Ambani’s Grand Celebration: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन आज से शुरू हो गया है। तीन दिन तक चलने वाले इस इवेंट में शामिल होने के लिए देश और विदेश के कई बड़े सितारे गुजरात के जामनगर पहुंचे हैं। कई सेलेब्स अभी भी पहुंच रहे हैं। अंबानी फैमिली ने भी अपने मेहमानों के लिए खास VIP इंतजाम किए हैं, जिसकी एक झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिली है।
साइना नेहवाल ने शेयर की वीडियो
आपको बता दें कि बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल ने कुछ घंटे पहले ही अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में साइना ने वेन्यू की झलक दिखाई है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंबानी फैमिली ने अपने मेहमानों के रुकने के लिए खास इंतजाम कराए हैं। यहां गेस्ट के ठहरने के लिए अलग-अलग शानदार टेंट हाउस बनवाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Anant-Radhika Pre Wedding: रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग पहुंचीं श्रद्धा कपूर, Ex को देखते ही किया ये काम
वीडियो में शानदार टेंट की दिखाई झलक
अंबानी फैमिली ने अपने गेस्ट के लिए टेंट हाउस का पार्टीशन कर दो कमरे बनवाए हैं। बाहर की ओर बैठक बनाई गई है, जिसमें सोफा और कंर्फटेबल कुर्सी रखी गई हैं। वहीं अंदर रूम है, जिसमें मेहमानों के लिए किंग साइज बेड, लैम्प, स्टडी टेबल, फोन, टीवी और म्यूजिक सिस्टम जैसी सारी सुविधाएं दी गई हैं। इतना ही नहीं रूम का एक और पार्टीशन कर ड्रेसिंग रूम तैयार किया गया है।
मेहमानों को पहनाया जाएगा खास बैंड
साइना नेहवाल ने टेंट हाउस के हर एक कोने में जाकर अंबानी फैमिली के खास इंतजामों की झलक दिखाई है। उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के इनिशियल का लेबल लगा हुआ है। सभी मेहमानों को यह बैंड पहनाया गया है। इस वीडियो को इंस्टा हैंडल पर शेयर करते हुए ओलंपिक मेडलिस्ट ने लिखा, ‘परफेक्ट अंबानी वेडिंग।’
खेल जगत से पहुंचे तमाम सितारे
गौरतलब है कि अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए साइना नेहवाल अपने पति पी कश्यप के साथ जामनगर पहुंची हैं। उनके अलावा खेल जगत से सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी भी अपने परिवार के साथ शाही शादी का हिस्सा बनने पहुंचे हैं। तीन दिन तक चलने वाले इस फंक्शन पर फैंस की नजरें भी टिकी हुई हैं। फैंस इवेंट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट्स जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
23 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 hr agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
1 hr agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
2 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
3 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
3 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
4 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
5 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
6 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines