Anant Ambani Radhika Merchant की शादी में बनेंगे 2500 पकवान, इस शहर से बुलाए जाएंगे शेफ

Anant Ambani Radhika Merchant: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी की तैयारियां जोरों पर हैं। गुजरात के जामनगर में 1 मार्च से 3 मार्च तक इस ग्रैंड इवेंट का आयोजन किया जाएगा। अब प्री-वेटिंग सेरेमनी का मेन्यू भी सामने आ गया है। साथ ही अंबानी फैमिली ने देश के कई मशहूर शेफों को भी न्योता दिया है।

Anant Ambani Radhika Merchant

Anant Ambani Radhika Merchant: अंबानी परिवार के लाडले बेटे अनंत अंबानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (Anant Ambani Radhika Merchant) अपने प्री-वेडिंग फंक्शन को लेकर सुर्खियों में हैं। मुकेश अंबानी के पैत्रिक गांव जामनगर में तीन दिवसीय प्री-वेडिंग समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें दिश-विदेश के कई सितारे शिरकत करते नजर आएंगे। अब इस सेरेमनी का मेन्यू कार्ड भी सामने आ गया है।

विज्ञापन

क्या होगा प्री-वेडिंग का मेन्यू
बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, अंबानी परिवार के इस ग्रैंड वेडिंग इवेंट का मेन्यू बेहद खास होगा। इवेंट में शिरकत करने वाले सभी मेहमानों की जरूरतों का खास ख्याल रखा जाएगा। जिसके लिए देशभर के 21 से 65 शेफों को न्यौता मिला है। यह सभी शेफ जल्दी ही गुजरात के जामनगर का रुख कर सकते हैं। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी इस प्री-वेडिंग को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। वहीं रिपोर्ट की मानें तो इस सेरेमनी में 2500 डिशें बनाई जाएंगी।

विज्ञापन

अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी में देश और दुनिया के कई मेहमान हिस्सा लेंगे। ऐसे में मुकेश अंबानी और नीताा अंबानी ने इस इवेंट को खास बनाने के लिए दुनिया के अलग-अलग पकवान परोसने का फैसला किया है। इस दौरान ना सिर्फ भारत बल्कि दुनिया की कई फेमस डिशें मेहमानों को सर्व की जाएंगी।

Radhika-Anant_d8e520

विज्ञापन

परोसी जाएंगी 2500 डिशें
बता दें कि, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी 1 मार्च से 3 मार्च तक चलेगी। रिपोर्ट के अनुसार, इस तीन दिवसीय आयोजन में 75 तरह के नाश्ते सर्व किए जाएंगे। वहीं डिनर में 225 डिशें परोसी जाएंगी। इसके अलावा मिडनाइट फूड में 85 यूनीक डिशें शामिल होंगी। जिन्हें रात के 12 बजे से लेकर सुबह 4 बजे के बीच में सर्व किया जाएगा।

इंदौर से आएंगे शेफ
रिपोर्ट की मानें तो अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी में खाना बनाने के लिए मध्यप्रदेश के इंदौर से शेफ बुलाए जा रहे हैं। वहीं शेफ अपने साथ इंदौर के खास मसाले भी लाएंगे। यही नहीं 2500 डिशों की फेहरिस्त में कुछ इंदौरी डिशें भी शामिल रहेंगी। ऐसे में इंदौरी कचोड़ी से लेकर उपमा, पोहा, भुट्टे का कीस और खोपरा पैटीज जैसी डिशें इस ग्रैंड इवेंट के मेन्यू का हिस्सा बनेंगी।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ambani Family (@ambani_update)

विदेशी मेहमान
अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी में विदेश से भी कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। खबरों की मानें तो अंबानी परिवार की गेस्ट लिस्ट में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप, मेटा के सीईओ मार्क जुकेरबर्ग और माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स का नाम शामिल हैं। इसके अलावा बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा के कई सितारे भी इस सेरेमनी में हिस्सा शिरकत करेंगे।

विज्ञापन

प्री-वेडिंग सेरेमनी की डीटेल्स
अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी में अरिजीत सिंह और बी प्राक जैसे सिंगर्स परफॉर्म करेंगे। वहीं खबरें सामने आ रही हैं कि इस इवेंट में बी-टाउन के पावर कपल्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी स्पेशल डांस परफॉर्मेंस देते नजर आएंगे। अंबानी परिवार भी जोर-शोर से फंक्शन की तैयारियों में जुटा है। बता दें कि, प्री-वेडिंग सेरेमनी के बाद अनंत और राधिका 12 जुलाई को मुंबई में शादी करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ