Anant-Radhika Pre Wedding: देश के सबसे बड़े बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के घर में शादी की शहनाई गूंजने वाली है। अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी लंबे समय के रिलेशनशिप के बाद राधिका मर्चेंट संग शादी के बंधन में बंधेंगे। वहीं शादी से पहले दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन्स (Anant-Radhika Pre Wedding) का आगाज होने जा रहा है। जिसके लिए गुजरात के शहर जामनगर का चुनाव किया गया है। वहीं अब अनंत अंबानी ने जामनगर को प्री-वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने की वजह बताई है।
जामनगर से है खास कनेक्शन
अंबानी फैमिली का जामनगर से बेहद खास रिश्ता है। यह तो अमूमन सभी को पता है कि, अंबानी फैमिली गुजरात के जामनगर से ही ताल्लुक रखती है। मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी जामनगर से हैं। तो वहीं मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी का जन्म भी जामनगर में ही हुआ है। अंबानी परिवार का पैत्रिक गांव जामनगर में है। मगर प्री-वेडिंग सेरेमनी जामनगर में रखने की वजह सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है बल्कि इसका कनेक्शन प्रधानमंत्री मोदी से भी है। जिसका खुलासा खुद अनंत अंबानी ने किया है।
पीएम मोदी की अपील पर किया अमल
इंडिया टु़डे को दिए एक इंटरव्यू में अनंत अंबानी ने जामनगर में प्री-वेडिंग सेरेमनी ऑर्गेनाइज करने पर बात की है। अनंत अंबानी का कहना है कि पैत्रिक गांव के अलावा इसकी एक वजह ‘वेड इन इंडिया’ अपील भी है। जो पीएम मोदी ने कुछ समय पहले की थी। इस अपील में प्रधानमंत्री मोदी ने विदेशों की बजाए देश में शादी करने की सलाह दी थी। जिससे देश का पैसा देश में ही रहेगा।
इस बारे में बात करते हुए अनंत अंबानी ने कहा कि, ‘मेरा जन्म यहां हुआ है और यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि सेलिब्रेशन यहां प्लान किया गया है। यह मेरी दादी की जन्मभूमि है। मेरे दादा और पापा की कर्मभूमि है। यह हमारे लिए खुशी और गर्व का पल था जब हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने कहा कि सभी को देश में शादी करनी चाहिए और यह मेरा घर है। मेरे पापा अक्सर कहते हैं कि यह हमारे दादा का ससुराल है। इसलिए हम यहां खुशियां मना रहे हैं। मुझे भी लगता है कि मैं जामनगर से ही हूं। मैं यहीं का नागरिक हूं।’
राधिका मर्चेंट का भी है फेवरेट
अनंत अंबानी ने राधिका मर्चेंट के साथ डेट नाइट पर जाने का जिक्र करते हुए कहा कि, ‘राधिका को जामनगर बेहद पसंद है। राधिका मुझसे ज्यादा इस जगह से प्यार करती है। राधिका के साथ डेट नाइट पर जाने के लिए जामनगर बेस्ट है। हम जंगल में घूमने जाएं और हाथियों को खाना खिलाएं या फिर लेक में हाथियों के साथ पैडल बोट एन्जॉय करना भी अद्भुत होगा। सबकुछ प्राकृति के अनुसार होना चाहिए।
अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी
बता दें कि, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने पिछले साल जनवरी में सगाई की थी। वहीं अब दोनों कपल्स की प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत 1 मार्च से होगी। जो कि 3 मार्च तक चलेगी। अंबानी फैमिली के इस भव्य समारोह में देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी। प्री-वेडिंग सेरेमनी के बाद दोनों कपल्स 12 जुलाई को मुंबई में शादी रचाएंगे।
संबंधित खबरें
जाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
36 mins agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 hr agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
2 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
2 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
22 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines