Anant-Radhika Aashirwad Ceremony Inside Video: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। बीते दिन 13 जुलाई को कपल की आशीर्वाद सेरेमनी रखी गई जिसमें बॉलीवुड और हॉलीवुड के कई दिग्गज स्टार्स शामिल रहे। बता दें कि अनंत और राधिका के सभी फंक्शन मुंबई स्थित वर्ल्ड जियो सेंटर में किए जा रहे हैं। इस खास मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नए जोड़े को अपना आशीर्वाद देने पहुंचे। उनका स्वागत खुद मुकेश अंबानी ने किया। इसके अलावा कई और राजनेता और आध्यात्मिक गुरु भी इस सेरेमनी का हिस्सा बने।
इस लिस्ट में जगद्गुरु रामभद्राचार्य से लेकर गौर गोपाल दास, कथा वाचक देवकी नंदन भी शामिल रहे। इसके अलावा वो सभी मेहमान मौजूद रहे जो अनंत और राधिका की ग्रैंड शादी का हिस्सा बने थे। इस आशीर्वाद सेरेमनी की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।
बॉलीवुड स्टार्स का लगा जमावड़ा
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की आशीर्वाद सेरेमनी में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान फुल स्वैग के साथ शामिल हुए। ब्लैक शर्ट के साथ ब्लू कोट-पैंट में एक्टर की एंट्री देखने लायक थी। इसके अलावा शाहरुख खान भी अपने पूरे परिवार के साथ इस सेरेमनी का हिस्सा बने। जहां विद्या बालन येलो रंग के लहंगे में काफी खूबसूरत दिखीं तो वहीं एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन भी अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ फंक्शन का हिस्सा बनीं।
किम सिस्टर्स ने लूट ली लाइमलाइट
इस खास सेरेमनी में हॉलीवुड स्टार्स भी शामिल हुए। उन्होंने अपने दूसरे दिन के भी इंडियन लुक से फैंस का दिल जीत लिया। डार्क ब्लू शेरवानी में एक्टर जॉन सीना काफी स्मार्ट लगे। इस मौके पर उन्होंने सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ पोज दिया। इसके अलावा एक्ट्रेस किम कार्दशियन भी अपनी सिस्टर क्लोई कार्दशियन के साथ इंडियन अटायर में अनंत और राधिका के फंक्शन में शामिल होने पहुंची। दोनों बहनों की खूबसूरती देखने लायक थी।
अनोखे लहंगे में खूबसूरत दिखीं राधिका
आशीर्वाद समारोह की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बता दें कि अनंत और राधिका अपनी स्पेशल सेरेमनी में आध्यात्मिक गुरु का आशीर्वाद लेने से बिल्कुल नहीं चूके। जगद्गुरु रामभद्राचार्य से आशीर्वाद लेते हुए उनका वीडियो सामने आया है। बता दें कि इस खास मौके पर अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका ने पेंट और कढ़ाई से बना खूबसूरत लहंगा पहना था। उनके लहंगे पर उनकी और अनंत की लव स्टोरी की छाप देखने को मिली। यहां देखें फंक्शन की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो…
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
2 mins ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
1 hr agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
1 hr agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
3 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
4 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
13 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
14 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
15 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
15 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines