Anant Ambani Radhika Merchant 2nd Pre Wedding Details: अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की शादी के दिन पास आ रहे हैं। उससे पहले उनका दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन होने वाला है। अब इस आलीशान प्री-वेडिंग फंक्शन को लेकर कई जरूरी जानकारी सामने आ गई हैं। इस बार सेलेब्स का मेला कब और कहां लगेगा और क्या अतरंगी चीजें देखने को मिलेंगी अब उसका खुलासा हो गया है। अब दुनिया के सबसे चर्चित कपल के मोस्ट अवेटेड प्री-वेडिंग फंक्शन को लेकर खुलासा हुआ है।
कहां होगा अगला प्री वेडिंग फंक्शन?
कहा जा रहा है कि इस बार नीता अंबानी (Nita Ambani) और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे की शादी के फंक्शन विदेश में होने वाले हैं। इस बार इस जश्न को आलीशान बनाने के लिए अंबानी परिवार ने पहले से भी बड़े प्लान बनाए हैं। इस बार शानदार क्रूज में जश्न रखा जाएगा। अब वो क्रूज कहां होगा और उसमे किस-किसको एंट्री मिलेगा उसका खुलासा हुआ है। चलिए जानते हैं आखिर इस बार अंबानी परिवार की गेस्ट लिस्ट में किस -किसका नाम शामिल है।
कब होगा फंक्शन?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 28 मई से 30 मई तक अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के दूसरे प्री- वेडिंग फंक्शन चलने वाले हैं। एक क्रूज में 3 दिनों तक धूमधाम से जश्न चलेगा। ये क्रूज इटली से फ्रांस तक का सफर तय करेगा जिसमें लगभग 4380 km कवर किए जाएंगे। वहीं, गेस्ट लिस्ट की बात करें तो इस बार अंबानी परिवार ने 800 लोगों को मेहमान बनने का मौका दिया है। वहीं, इन 800 VIP गेस्ट का ख्याल रखने के लिए करीब 600 लोगों इ स्टाफ को हायर किया जाएगा। खबरों की मानें तो दुनियाभर से करीब 300 VIP मेहमानों को आमंत्रित किया गया है।
यह भी पढ़ें: Paras Kalnawat की लाइफ में हुई प्यार की एंट्री? मिस्ट्री गर्ल संग वायरल हुई तस्वीरें
किन सेलेब्स को मिलेगा न्योता?
बॉलीवुड से भी तमाम बड़ी हस्तियां इस समारोह में हिस्सा ले सकती हैं। इनमें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से लेकर आमिर खान (Aamir Khan), सलमान खान (Salman Khan), रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जैसे नाम शामिल हैं। इस बार फिर इन फंक्शन्स में वैसे ही धूम मचेगी जैसी पिछली बार जामनगर में दिखाई दी थी। अभी भी इस आलीशान जश्न को लेकर कई बड़े खुलासे होने बाकी हैं।
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
5 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
8 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
8 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
8 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
14 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines