हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Anant-Radhika Wedding LIVE: दुल्हन के रूप में खूबसूरत लग रहीं राधिका, घोड़ी पर दूल्हे राजा अनंत भी जचे, यहां जानें शादी की पल-पल की अपडेट्स

Anant-Radhika Wedding Latest Update: अनंत अंबानी की बारात अंबानी के मुंबई स्थित निवास एंटीलिया से निकल चुकी है। जी हां, थोड़ी ही देर में बारात BKC स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
Anant-Radhika Wedding Latest Update

Anant-Radhika Wedding Latest Update: आज 12 जुलाई को एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी है। अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट संग शादी की बंधन में बंधने वाले हैं। हर किसी की नजरें इस शादी पर हैं। इस बीच अब अनंत अंबानी की बारात अंबानी के मुंबई स्थित निवास एंटीलिया से निकल चुकी है। बारात BKC स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में पहुंच गई है।

दुल्हन के रूप में खूबसूरत दिखीं राधिका

राधिका मर्चेंट का दुल्हन अवतार यहां नजर आया तो हर किसी की नजर बस उन्हीं पर जा टिकी। राधिका मर्चेंट बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं दूल्हे राजा अनंत अंबानी भी घोड़े पर बैठे काफी जच रहे थे।

विज्ञापन

नीता अंबानी-शाहरुख खान ने किया डांस

शादी समारोह में जहां बहन अर्पिता खान के साथ सलमान खान ने एंट्री ली। वहीं सिद्धार्थ-कियारा, रणबीर-आलिया, विक्की-कैटरीना जैसे कपल्स ने भी यहां पहुंचकर चार चांद लगा दिए। इस दौरान शाहरुख खान भी नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के साथ डांस करते हुए नजर आए।

संजय दत्त-रजनीकांत ने किया डांस

अनंत अंबानी और राधिका की शादी के लिए पूरा बॉलीवुड एक जगह इकट्ठा हो गया है। इस दौरान दूल्हे के साथ संजय दत्त, अनिल कपूर और साउथ के मेगा स्टार रजनीकांत डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दूल्हे अनंत के साथ प्रियंका चोपड़ा भी ठुमके लगाते हुए नजर आ रही है।

विज्ञापन

 जॉन सीना

अनंत-राधिका की शादी से जॉन सीना का लुक भी सामने आ गया है। जी हां, सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि जॉन स्काई ब्लू कलर की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। इस ड्रेस में सीना बेहद हैंडसम हंक लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही जॉन का वीडियो सामने आया, तो इंटरनेट पर वायरल हो गया। हर कोई जॉन के लुक की तारीफ करते हुए इस पर रिएक्ट कर रहा है।

विज्ञापन

अंबानी परिवार 

अनंत-राधिका की शादी से अंबानी फैमिली का लुक भी सामने आया है। हालांकी अंबानी परिवार की शादी है, तो जाहिर है कि उनके इस लुक में बदलाव भी होगा। जी हां, परिवार के इस लुक को देखकर लग रहा है कि ये अंबानी फैमिली का अनंत की बारात का लुक है।

शादी पर हर किसी की नजरें

अनंत-राधिका की शादी से तमाम वीडियो और फोटोज सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर अनंत की बारात की कई वीडियो हैं, जो आते ही छा गई। हर कोई इस पर रिएक्ट कर रहा है और यूजर्स अपना-अपना व्यू भी रख रहे हैं।

विज्ञापन

सारा अली खान-इब्राहिम अली खान

अनंत-राधिका की शादी में शामिल होने के लिए सारा अली खान और इब्राहिम अली खान पहुंच चुके हैं। पैप्स के कैमरे के सामने दोनों ने जमकर पोज दिए। इस दौरान दोनों ही बहन-भाई बेहद क्यूट अंदाज में नजर आए। दोनों का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

दुल्हे की मां नीता अंबानी का लुक

विज्ञापन

अनंत अंबानी की मां नीता अंबानी इस मौके पर साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। नीता अंबानी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनका लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बेटे की शादी की खुशी उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती है। पूरा अंबानी परिवार इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहा था।

दुल्हे की मासी-नानी की ग्रैंड एंट्री

विज्ञापन

अंबानी परिवार की इस खुशी में शामिल होने के लिए नीता अंबानी की मां और बहन भी काफी खुश दिखाई दिए। दोनों ने इस मौके पर मीडिया को पोज दिए। अनंत अंबानी की नानी और मासी ने पिंक कलर में एक दूसरे के साथ ट्विनिंग की। नीता अंबानी की मां पिंक कलर की साड़ी में नजर आईं।

पति निक के साथ पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा 

विज्ञापन

अनंत अंबानी की शादी में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी अपने पति निक जोनस के साथ नजर आईं। इस मौके पर प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने पीले कलर का लंहगा पहना हुआ है। प्रियंका के अलावा माधुरी दीक्षित, आनन्या पांडे, श्नाया कपूर, कृति सैनॉन, अनिल कपूर, दिशा पाटनी, राजकुमार राव अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ, रजनीकांत, संजय दत्त, रितेश देशमुख, जैकी श्रॉफ और परिवार के साथ महेंद्र सिंह धोनी भी पहुंचे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola