Amyra Dastur Breakup: वैलेंटाइन डे (Valentines Day 2024) के मौके पर जहां पूरी दुनिया प्यार में डूबी है तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें ब्रेकअप के दर्द से गुजरना पड़ रहा है। एक तरफ बॉलीवुड सेलेब्स अपने लवर के साथ तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर (Amyra Dastur) को ब्रेकअप का दर्द सहना पड़ रहा है। दरअसल, अमायरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनका ब्रेकअप हो गया है।
एक्ट्रेस ने शेयर की पोस्ट
अमायरा दस्तूर (Amyra Dastur Breakup) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह बाथरोब पहने हुए दिख रही हैं। तस्वीर में एक्ट्रेस अपने हाथ में एक कप पकड़े हुए थोड़ी परेशान दिख रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया, ‘लाइफ अपडेट: चीजें अब आसान नहीं रहीं। ये ब्रेकअप आसान नहीं था।’
यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan को ये क्या हुआ? एक्टर ने बैसाखी के साथ शेयर की फोटो तो घबराए फैंस
यूजर्स ने दिए अपने रिएक्शन
एक्ट्रेस का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगा है। उनकी पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘आसान किसके लिए है भाई। खुश रहो और प्यार फैलाओ।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कोई नहीं मैं आपको हमेशा प्यार करुंगा मैम। वन साइडेड ही सही।’ इस तरह कई यूजर्स एक्ट्रेस की पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
इन स्टार्स का भी टूटा दिल
आपको बता दें कि वैलेंटाइन डे के प्यार भरे इस मौसम में अमायरा दस्तूर के अलावा टीवी एक्ट्रेस पवित्र पुनिया का दिल भी टूटा है। हाल ही में एजाज खान के साथ एक्ट्रेस ने अपना ब्रेकअप कंफर्म किया है। दोनों तीन साल तक लिवइन में रहे थे लेकिन अब दोनों ने ब्रेकअप कर लिया। इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल और दलजीत कौर भी अपने तलाक को लेकर खबरों में बनी हुई हैं।
अमायरा दस्तूर का करियर
अमायरा दस्तूर के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2013 में आई फिल्म ‘इश्क’ से डेब्यू किया था। अपने करियर में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है लेकिन अब तक उन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिल पाई है। बॉलीवुड के अलावा अमायरा ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी कुछ फिल्में की हैं। एक्ट्रेस को आखिरी बार पंजाबी फिल्म ‘निम्मी’ में देखा गया था।
संबंधित खबरें
सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 hr agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 hr agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
4 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
5 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
6 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
6 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines