हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रंग के कारण रिजेक्शन,सेक्सुअल हैरेसमेंट,एक्ट्रेस अमृता सुभाष के शॉकिंग खुलासे

अमृता सुभाष ने बताया कि उन्हें अपने त्वचा और आंखों के रंग के वजह से एक डांस ग्रुप से रिजेक्ट कर दिया गया। उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में यौन उत्पीड़न झेलना पड़ा।

विज्ञापन

अभिनेत्री अमृता सुभाष ने बताया कि वो कभी-कभी अपने रंग को लेकर असुरक्षित महसूस करती थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने अपनी सुंदरता पर शक किया और अपनी मां से कहा कि वो उन्हें सुंदर बना दें। ‘सेक्रेड गेम्स’ और ‘गली बॉय’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं अमृता सुभाष ने हाल ही में ये भी बताया कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में यौन उत्पीड़न जैसी परेशान करने वाली घटनाओं का सामना करना पड़ा।

“रंग के कारण मिला रिजेक्शन”

जूम के साथ बातचीत में अमृता ने बताया कि एक डांस टीचर ने सिर्फ उनके रंग को देखकर उन्हें मना कर दिया था, जिससे उनका दिल टूट गया। अमृता ने अपने बचपन की एक घटना याद की, जब उनके डांस टीचर ने उनसे कहा था कि वह “खूबसूरत लड़कियों” की एक डांस टीम बना रहे हैं और अमृता को भी ट्राय करने को कहा। अमृता अच्छे से तैयार होकर गईं, लेकिन सिर्फ उनके रंग और आंखों के कारण उन्हें टीम में नहीं लिया गया। टीचर ने साफ कह दिया कि वह गोरी नहीं हैं। यह बात अमृता को बहुत बुरी लगी और इसका असर उनके मन पर बहुत लंबे समय तक रहा।

उन्होंने कहा, “जब मुझे सिर्फ मेरे रंग की वजह से रिजेक्ट किया गया, तो मुझे अपने रंग से नफरत होने लगी। मैंने अपनी मां से पूछा, ‘मैं ऐसी क्यों दिखती हूं?’ उन्हें भी बहुत दुख हुआ। मैं डांस नहीं कर पाई। मुझे लगने लगा कि मैं सुंदर नहीं हूं, इसलिए मुझे कभी किसी सुंदर लड़की का रोल नहीं मिलेगा। इस सोच से निकलने में मुझे कई साल लग गए। मैं सभी टीचरों से कहना चाहती हूं कि बच्चों को इस तरह निराश न करें।”

विज्ञापन

उन्होंने आगे बताया, “जब मुझे फिल्मों में बार-बार रिजेक्ट किया गया, तब मुझे लगने लगा कि वो टीचर सही था, जिसने कहा था कि मैं सुंदर नहीं हूं। मेरा आत्मविश्वास बहुत गिर गया था और मुझे लगा कि सिर्फ गोरी लड़कियां ही एक्ट्रेस बन सकती हैं।”

“प्रोड्यूसर ने मुझे गलत तरीके से छुआ था”

जूम के साथ इंटरव्यू में एक्ट्रेस अमृता सुभाष ने एक घटना को याद करते हुए बताया, “एक बार एक नाटक के प्रोड्यूसर के साथ ऐसी घटना हुई थी। मैं सीढ़ियां चढ़ रही थी और शायद मेरा टॉप थोड़ा ऊपर हो गया था, मुझे पता भी नहीं चला। तभी मुझे लगा जैसे किसी का हाथ मेरी कमर पर आया हो। जब मैंने पीछे देखा तो वो एक जाने-माने प्रोड्यूसर थे। मैंने सीधे उनसे पूछा, ‘आपने अभी क्या किया? ये क्या था?’ लेकिन उन्होंने बात को ऐसे टाल दिया जैसे कुछ हुआ ही नहीं हो। मैंने फिर से कहा, ‘मुझे महसूस हुआ था, वो क्या था?'”

विज्ञापन

उन्होंने कहा, “सेट पर सभी लोग हैरान रह गए क्योंकि वो प्रोड्यूसर काफी बड़ा नाम था। उसने कहा, ‘नहीं नहीं, तुम्हारा टॉप ऊपर चला गया था,’ तो मैंने साफ कह दिया, ‘ये तुम्हारा काम नहीं है। तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मुझे वहां छूने की? तुम ऐसा नहीं कर सकते।'”

अमृता ने बताया कि सेट पर बाकी लोग डर गए थे कि कहीं उन्हें आगे काम मिलना बंद न हो जाए। लेकिन उन्होंने ठान लिया था कि उन्हें चुप नहीं रहना है, क्योंकि किसी को भी ये हक नहीं है कि वो बिना उनकी इजाजत के उन्हें छुए।

विज्ञापन

अमृता के आने वाले प्रोजेक्ट्स

अमृता जल्द ही फिल्म ‘चिड़िया’ में नजर आएंगी, जिसमें विनय पाठक, स्वर कांबले, आयुष पाठक, बृजेंद्र कला और मुजफ्फर खान जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म मुंबई की एक चाल में रहने वाले दो छोटे भाइयों की कहानी है, जो बैडमिंटन खेलने का सपना देखते हैं और अपने सीमित हालात के बावजूद उसे पूरा करने की कोशिश करते हैं। फिल्म का निर्देशन मेहरान अमरोही ने किया है और यह 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें- अभिषेक बच्चन स्टारर ‘हाउसफुल 5’ के ट्रेलर की तारीफ, जानें अमिताभ का कैसा था रिएक्शन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola