Guess Who Is Bollywood Actress: जो एक्ट्रेस कभी सनी देओल के लिए ‘बेताब’ रही, उसका दिल अपने से छोटी उम्र के एक्टर पर आ जाएगा, यह किसी ने सोचा नहीं होगा। सिख होते हुए न सिर्फ उस एक्ट्रेस ने मुस्लिम एक्टर से मोहब्बत की, साथ ही धर्म बदलकर उससे निकाह भी किया। बात हो रही है अमृता सिंह की। हालांकि अमृता सिंह के अलावा कई मशहूर हस्तियों ने अपने साथी की धार्मिक मान्यताओं को अपनाया है या अपने प्रिय जीवनसाथी से शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन किया है।
अमृता सिंह एक मुस्लिम मां और एक सिख पिता के यहां जन्मी और एक सिख के रूप में पली-बढ़ी, बाद में उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया और सैफ अली खान से इस्लामिक शादी भी कर ली।
अमृता सिंह का फैमिली बैकग्राउंड
अमृता सिंह की हिट फिल्मों में बेताब, आईना, मर्द, चमेली की शादी और खुदगर्ज जैसी फिल्में शामिल हैं। अमृता सिंह की मां का नाम रुखसाना सुल्ताना और पिता सेना अधिकारी शिविंदर सिंह विर्क थे। अमृता सिंह की मां 70 के दशक में भारतीय आपातकाल के दौरान संजय गांधी की राजनीतिक सहयोगी के रूप में जानी जाती थीं। अमृता सिंह ने अपनी खूबसूरती और आकर्षण से 80 और 90 के दशक में सिल्वर स्क्रीन पर राज किया।
यह भी पढ़ें: किसी को दिखी परछाई, किसी ने सुनी आवाज; जब B-Town सेलेब्स का ‘भूतों’ से हुआ सामना
मां चाहती थी, मुस्लिम लड़के से निकाह करे
खबरों की मानें तो कहा जाता है कि अमृता सिंह ने कुछ समय तक टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच और क्रिकेट कमेंटेटर रवि शास्त्री को डेट किया और उनसे सगाई कर ली थी। दोनों के अलग होने के बाद उन्हें विनोद खन्ना से प्यार हो गया, जिनसे उनकी शादी होने वाली थी। हालांकि, उसकी मां ने हस्तक्षेप किया और एक हिंदू व्यक्ति से उसकी शादी को मंजूरी नहीं दी, क्योंकि वह अपनी बेटी के लिए एक उपयुक्त मुस्लिम लड़के की तलाश कर रही थी।
नवाब सैफ अली खान से प्यार
बाद में, अमृता सिंह को पटौदी के नवाब सैफ अली खान से प्यार हो गया, जो कथित तौर पर उनके लिए पहली नजर का प्यार था। इस जोड़े की उम्र में 12 साल का अंतर था, लेकिन ये दोनों एक-दूसरे के प्यार में पागल थे। इसलिए अमृता सिंह ने अपने प्यार सैफ अली खान से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया। जनवरी 1991 में दोनों का निकाह हुआ। इस कपल के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान है। शादी के 13 साल बाद बॉलीवुड की इस हिट जोड़ी का तलाक हो गया और सैफ ने करीना कपूर से शादी कर ली।
Tags- Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
आलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 hr ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
4 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
4 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
5 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
6 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
6 hrs agoLIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
7 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
7 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
17 hrs agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines