Amrita Singh Birthday: 80-90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस अमृता सिंह (Amrita Singh) आज भी अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीत लेती हैं। आज 9 फरवरी को एक्ट्रेस अपना 66th बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अमृता ने अपनी फिल्मों से खूब नाम कमाया लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही। एक्ट्रेस सबसे ज्यादा चर्चा में तब आईं जब उन्होंने 12 साल छोटे एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) से शादी कर ली।
अमृता सिंह ने शादी का फैसला उस समय लिया जब उनका करियर पीक पर था, जबकि सैफ स्ट्रगल पीरियड में थे। दोनों ने 1991 में शादी की थी। हैरानी की बात ये है कि जब सैफ और अमृता ने शादी की तो उस समय सैफ की दूसरी पत्नी यानी करीना कपूर महज 13 साल की थीं।
अमृता-सैफ की शादी में शामिल हुईं करीना
सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी 1991 में हुई थी। दोनों की शादी में करीना कपूर भी शामिल हुई थीं। शादी के दौरान करीना ने बधाई देते हुए कहा था, ‘शादी मुबारक हो सैफ अंकल।’ वहीं सैफ ने भी कहा था, ‘थैंक यू बेटा’। दिलचस्प बात ये है कि जब अमृता सिंह और सैफ अली खान ने अपने पहले बच्चे का वेलकम किया तो करीना कपूर सिर्फ 13 साल की थीं। हालांकि बाद में खुद करीना कपूर सैफ की दूसरी बेगम बनीं।
करीना से मिलने सेट पर पहुंची अमृता
एक और दिलचस्प किस्सा है 2001 का जब करण जौहर की सुपरहिट फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ की शूटिंग चल रही थी। उस समय खुद अमृता सिंह एक्ट्रेस से मिलने सेट पर पहुंच गई थीं। इस बात का खुलासा खुद करीना ने एक चैट शो में किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि सारा अली खान मेरी बहुत बड़ी फैन थी। उसे मेरा ‘पू’ कैरेक्टर काफी पसंद आया था। इसलिए वह सेट पर मुझसे मिलने आई थी।
फिल्मों से दूर होती चली गईं अमृता
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमृता सिंह मां बनने के बाद फिल्मों से दूर होने लगीं। लंबे गैप्स के बाद उन्होंने बड़े पर्दे पर वापसी तो की लेकिन उनका क्रेज फैंस के सिर से कम होने लगा और अमृता सिंह को लीड रोल मिलने ना के बराबर हो गए। अमृता सिंह को अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म ‘बदला’ में देखा गया था, जो साल 2019 में रिलीज हुई थी। 2019 के बाद से अमृता सिंह बड़े पर्दे से दूर हैं।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
9 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
11 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
12 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
12 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
15 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
15 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines