Amrita Pandey Death Update: भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय (Amrita Pandey Death) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है। रिपोर्ट में एक्ट्रेस की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्ट्रैंग्युलेशन (गला दबाना) निकलकर आई है, जिससे अमृता पांडेय की मौत पर कई तरह के सवाल उठने शुरू हो गए हैं। हालांकि एफएसएल टीम की जांच में मौत की वजह आत्महत्या निकली है। बता दें कि पिछले हफ्ते ही एक्ट्रेस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आई थी, जिसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मचा दिया था।
फंदे से लटका मिला था शव
बता दें कि अमृता पांडेय की डेड बॉडी भागलपुर के आदमपुर जहाज घाट स्थित एक अपार्टमेंट में एक फंदे से लटकी मिली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो पहली नजर में इसे आत्महत्या माना गया। हालांकि अगले दिन एक्ट्रेस के पति चंद्रमणि भागलपुर पहुंचे जिसके बाद अमृता पांडेय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। वहीं पति और परिवार ने एक्ट्रेस की मौत की वजह आत्महत्या बताई। हालांकि अब रिपोर्ट में कुछ और ही बात सामने निकल कर आ रही है।
यह भी पढ़ें: मेरे भाई को पुलिस ने मारा, पहले CBI जांच कराओ; Anuj Thapan के परिवार ने उठाए सवाल, बॉडी ले जाने से किया इनकार
दोनों रिपोर्ट में मौत की वजह अलग
दरअसल, जब अमृता पांडेय की मौत की जांच करने के लिए एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची थी तो उसने प्रारंभिक जांच में मरने की वजह आत्महत्या बताई थी। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने की बात सामने आ रही है। चूंकि दोनों रिपोर्ट अलग-अलग है। इसलिए पुलिस ने पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर से दोबारा जांच करने की मांग की है।
परिवार ने कही ये बात
उधर, एक्ट्रेस के पति चंद्रमणि का कहना है कि उनकी पत्नी पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंद्रमणि ने पुलिस से कहा कि उनकी पत्नी को OCD की प्रॉब्लम थी। वो डिप्रेशन में थीं इसलिए मुंबई में रहते हुए अमृता ने दो बार जान देने की कोशिश की थी। इसके अलावा एक्ट्रेस की बहन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस पूरे मामले को आत्महत्या से जोड़ दिया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर डॉक्टर के री ओपिनियन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
9 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
13 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
13 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
14 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
16 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
16 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
17 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines