Malaika Arora Father Death: मलाइका अरोड़ा के पिता का निधन बीते दिन यानी 11 सितंबर को हुआ। पिता के निधन से न सिर्फ एक्ट्रेस, बल्कि पूरा बॉलीवुड दुखी है। हर कोई अनिल मेहता के लिए दुआ कर रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि अनिल ने सुसाइड किया है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं अब सामने आया है कि एक दिन पहले ही मलाइका और अमृता अपने पेरेंट्स के घर गई थीं।
इंटरनेट पर सामने आया वीडियो
दरअसल, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि पिता की मौत से कुछ ही घंटे पहले मलाइका और अमृता अपने पेरेंट्स के घर गई थीं। इंटरनेट पर अमृता का एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि पेरेंट्स के घर से निकलने के बाद अमृता बाय करती नजर आ रही हैं। कौन जानता था कि जिस बालकनी की तरफ देखकर वह बाय कर रही हैं, वह लास्ट ‘अलविदा’ होगा और इतनी बड़ी अनहोनी हो जाएगी।
The video of Amrita Arora leaving from her parents house last night in Bandra and waving goodbye to her mom. Life can be so unpredictable.
byu/hailyou2022 inBollyBlindsNGossip
पेरेंट्स के घर से निकल रही हैं अमृता
रेडिट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मंगलवार की रात अमृता अपने पेरेंट्स के घर से निकल रही हैं। इस दौरान उन्हें अपने माता-पिता को बाय कहते हुए देखा जा सकता है और फिर वह अपने पेट डॉग के साथ कार में बैठकर चली जाती हैं। इस वीडियो को देखकर यूजर्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
यूजर्स ने किया रिएक्ट
एक यूजर ने इस पर लिखा कि कल दोनों बहनें अपने माता-पिता के घर पर स्पॉट हुईं, मुझे लगता है कि पिता आखिरी बार बेटियों से मिलना चाहते थे और उसके बाद आज सुबह खबर सामने आई कि मलाइका के पिता ने आत्महत्या कर ली, जो चौंकाने वाली खबर है। दूसरे यूजर ने लिखा कि मां का घर, मां-बाप का नहीं, उनके माता-पिता बहुत पहले ही अलग हो चुके हैं। तीसरे यूजर ने लिखा कि यह बहुत ही बुरा है।
यह भी पढ़ें- Video: Malaika Arora के पिता के कितने करीब थे अरहान? नाना के निधन से गहरा सदमा
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
9 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
11 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
12 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
13 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines