Amrish Puri Birthday Anniversary: बॉलीवुड के ‘मौगैंबो’ जिन्होंने अपने अभिनय से दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया। पर्दे पर कुछ मिनटों की अपनी स्क्रीन प्रेजेंस से जिन्होंने लाखों करोड़ों फैंस को अपना मुरीद बना दिया। वो लेजेंड अभिनेता जिन्होंने फिल्मों में ‘विलेन’ को हीरो से ज्यादा हिट करा दिया। जी हां हम बात कर रहे हैं लेट एक्टर अमरीश पुरी की, जिन्हें इंडस्ट्री का सबसे महंगा विलेन कहा जाता था। कई फिल्मों में उन्होंने नायक का किरदार निभाया तो वहीं कई फिल्मों में वो खलनायक होकर भी ‘नायक’ रहे। आज अमरीश पुरी की 92वीं बर्थ एनिवर्सरी है।
अमरीश पुरी ने दिए कई बेहतरीन डायलॉग
मोगैम्बो खुश हुआ… और जा सिमरन जा जैसे ना जाने कितने ही सुपरहिट डायलॉग्स रहे जो आजतक लोगों के दिल-दिमाग पर छाए हुए हैं। अमरीश पुरी ने फिल्मों में एक के बाद कई शानदार डायलॉग्स बोले, जिन्हें आज तक याद किया जाता है।
Amrish Puri Birth Anniversary
अपने लुक्स को लेकर हुए थे रिजेक्ट
अमरीश पुरी के बारे में बेहद कम लोग ही जानते हैं कि उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में काफी रिजेक्शन्स का सामना किया। जब वो 22 साल के थे तो उन्होंने अपना पहला ऑडिशन दिया लेकिन अमरीश का सिलेक्शन नहीं हो पाया था।
इंश्योरेंस कंपनी में करते थे काम
22 साल की उम्र में रिजेक्शन फेस करने के बाद अमरीश ने बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के सपने को छोड़ दिया था। इसी बीच उन्होंने पैसे कमाने के लिए एक सरकारी इंश्योरेंस कंपनी में कलर्क के तौर पर काम करना शुरू कर दिया। इसी दौरान उनकी मुलाकात थिएटर डायरेक्टर इब्राहिम अल्काजी से हुई, जिन्होंने अमरीश को थिएटर में काम करने की सलाह दी।
Amrish Puri Birth Anniversary
मशहूर गायक केएल सहगल के कजन भाई थे अमरीश
लोकप्रिय गायक केएल सहगल संगीत की दुनिया में बड़ी पहचान रखते थे, जिन्होंने बॉलीवुड को कई सुपरहिट गाने दिए। अमरीश उन्हीं के मामा के बेटे थे। अमरीश के पिता केएल सहगल की मां के भाई थे।
अलग-अलग नंबर के जूते पहनते थे अमरीश
अमरीश पुरी के बारे में आप ये बात जानकर हैरान रह जाएंगे कि वो अपने दोनों पैरों में अलग-अलग साइज के जूते पहनते थे। एक पैर में वो 11 नंबर तो वहीं दूसरे पैर में अमरीश 12 नंबर का शू पहनते थे। ऐसा वो इसलिए करते थे ताकि उनकी हाइट स्क्रीन पर ज्यादा लगे। वैसे उनकी हाइट 5 फीट 10 इंच थी लेकिन जब वो अलग अलग नंबर के जूते पहनते थे तो स्क्रीन पर उनकी हाइट बढ़ जाती थी। उनके डिजाइनर भी इसी हिसाब से उनके शूज डिजाइन करते थे।
हॉलीवुड में भी दिखा जलवा
सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि अमरीश पुरी ने अपना जादू हॉलीवुड में भी बिखेरा। वरिष्ठ निर्माता स्टीवन स्पीलबर्ग के साथ अमरीश ने काम किया। इसके अलावा ‘इंडियाना जोन्स एंड द टेम्पल ऑफ डूम’ में लेट एक्टर ने मोला राम की भूमिका निभाई। उस वक्त स्टीवन भी अमरीश की एक्टिंग के दीवाने हो गए और उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि वो उनके फेवरेट विलेन हैं।
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
6 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
7 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
9 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
9 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
10 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
11 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
12 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
15 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
16 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines