Amrapali Dubey Rakesh Mishra: दिवाली 2025 के मौके पर भोजपुरी ने धमाका हुआ है. जहां ‘सोल्फा म्यूजिक वर्ल्ड’ को लॉन्च किया गया. वहीं, चर्चा भी जोरों पर शुरू हो गई कि भोजपुरी स्क्रीन पर जल्द ही एक नई जोड़ी देखने के लिए मिल सकती है. वो कोई और नहीं बल्कि राकेश मिश्रा और आम्रपाली दुबे की है. हाल ही में यूट्यूब चैनल ‘सोल्फा म्यूजिक वर्ल्ड’ के लॉन्चिंग इवेंट में दोनों स्टार्स को साथ में स्पॉट किया गया, जिसके बाद लोग स्क्रीन पर भी दोनों की केमिस्ट्री को देखने के लिए एक्साइटेड हो गए हैं.
दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि ‘सोल्फा म्यूजिक वर्ल्ड’ के इवेंट में राकेश मिश्रा और आम्रपाली दुबे ने मीडिया से मजेदार बातें की. साथ ही एक्टर और सिंगर ने यूट्यूब क्वीन के लिए कई गाने भी गाए. इसी बीच उन्होंने हाल ही में रिलीज हुआ गाना ‘आग हई’ और ‘मुखिया जी’ भी गाया. आम्रपाली ने बताया कि गाना ‘मुखिया जी’ के हिट होने के बाद वह उन्हें इसी नाम से ही बुलाती हैं. इस दौरान दोनों के बीच कमाल का बॉन्ड और केमिस्ट्री देखने के लिए मिली. दोनों को साथ में काफी पसंद किया गया, जिसके बाद चर्चा जोरों पर शुरू हो गई कि ‘सोल्फा म्यूजिक वर्ल्ड’ दोनों स्टार्स को स्क्रीन पर साथ ला रहा है. हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन, फैंस इन्हें साथ में देखने के लिए बेहद ही एक्साइटेड हैं.
यह भी पढ़ें: ‘मैं फिल्मी परिवार से…’, सलमान ने शाहरुख को बताया आउटसाइडर, तो किंग खान ने दिया ये जवाब
भोजपुरी फिल्म अभीनेत्री अम्रपाली दुबे ने कहा , ‘मैं समझती हूं कि भोजपुरी संगीत हमारी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और हमें इसे आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए. सोल्फा म्यूजिक वर्ल्ड इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहा है और मुझे लगता है कि यह चैनल भोजपुरी संगीत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद करेगा.’
यह भी पढ़ें: ‘रोजी-रोटी ऊपर वाले ने दी…’, ‘बिग बॉस 19’ में सलमान खान ने निकाली अमाल की हेकड़ी; दे दी लास्ट वॉर्निंग
राकेश मिश्रा का लेटेस्ट भोजपुरी सॉन्ग
इसके साथ ही राकेश मिश्रा के लेटेस्ट भोजपुरी सॉन्ग के बारे में बात की जाए तो सोल्फा म्यूजिक वर्ल्ड से पहला गाना भी रिलीज किया जा चुका है, जिसे राकेश ने गाया है और उनके साथ ही चाहत सिंह पर इसे फिल्माया गया है. गाने को राकेश के साथ ही पुनिता प्रिया ने गाया है. इसमें भोजपुरी सिंगर और चाहत सिंह के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली है. आपको बता दें कि राकेश मिश्रा को भोजपुरी गाना ‘राजा जाईं ना बहारिया’ है, जिसे 100-200 नहीं बल्कि 400 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
यह भी पढ़ें: Jatadhara Movie: सिर पर मुकुट, ढेर सारे सोने के गहने, सोनाक्षी सिन्हा ने बताया ‘जटाधारा’ में कैसे बनीं धन पिशाचिनी
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
5 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
7 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
7 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
8 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
9 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
10 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines