Amol Palekar On Rajesh Khanna: बॉलीवुड एक्टर अमोल पालेकर भले ही लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हों लेकिन एक वक्त था, जब उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में दी। उनका नाम आज भी बॉलीवुड के कामयाब एक्टर्स में गिना जाता है। हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के चलते अमोल पालेकर चर्चा में आ गए हैं, जहां उन्होंने बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार राजेश खन्ना को नरभक्षक कहते हुए संबोधित किया है। यही नहीं एक्टर ने फिल्म आंचल से जुड़ा एक किस्सा शेयर करते हुए सुपरस्टार के बारे में कई खुलासे किए और उनकी आलोचना भी की। आइए जानते हैं पूरा मामला…
अमोल पालेकर ने की आलोचना
अमोल पालेकर हाल ही में Lallantop को इंटरव्यू दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म आंचल से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया जिसमें उनकी सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ अनबन हो गई थी। अमोल पालेकर ने कहा, ‘कोई भी एक्टर खासतौर पर सुपरस्टार राजेश खन्ना को फिल्म के सेट पर अपने को-एक्टर्स का अपमान नहीं करना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि इसकी जरूरत है। आप सुपरस्टार ही रहेंगे।’
राजेश खन्ना को कहा नरभक्षक?
एक्टर ने आगे कहा, ‘हमारी फिल्म इंडस्ट्री में कहा जाता है कि अरे यह तो धांसू एक्टर है, उसने तो पूरा सीन खा लिसा। उसने अपने को-एक्टर को चबा डाला। मैं इस तरह के एक्टर को नरभक्षक कहता हूं। मैं इस तरह के नरभक्षक एक्टर्स में से बिल्कुल नहीं हूं।’ अमोल पालेकर ने अपनी फिल्म आंचल से जुड़ा एक किस्सा शेयर करते हुए बताया, ‘उस सीन में मेरी कोई भी लाइन नहीं थी। मैंने एक शब्द भी नहीं बोला फिर भी उन्हें दुनिया को दिखाने की जरूरत महसूस हुई कि वह मुझसे ज्यादा बेहतर हैं।’
यह भी पढ़ें : मिलिए साउथ के 5 बेहतरीन डायरेक्टर्स, जिन्होंने बदला फिल्मों को देखने का नजरिया
अमोल पालेकर ने आगे कहा, ‘राजेश खन्ना को क्या जरूरत थी कि ये एक्टर कितना छोटा है। मेरा कद छोटा होने से आपकी लंबाई या ऊंचाई तो नहीं बढ़ जाती। मैं इस बारे में सोच रहा था कि फिर मैंने तय कर लिया कि मैं अब कभी ऐसा होने नहीं दूंगा। मैं इस तरह का बिहेवियर किसी और के साथ बिल्कुल भी नहीं करूंगा।’
क्या था फिल्म से जुड़ा सीन
गौरतलब है कि फिल्म आंचल में राजेश खन्ना और अमोल पालेकर दोनों ही स्टार्स ने स्क्रीन शेयर की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में एक सीन था, जहां अमोल को राजेश खन्ना के पैरों में बैठकर उनसे माफी मांगनी थी। वहीं राजेश खन्ना को उन्हें लात मारनी थी। इस सीन को करने से अमोल पालेकर ने साफ मना कर दिया था। उनका मानना था कि इस सीन में सामने वाले किरदार को नीचा दिखाया जा रहा है।
इस कारण बिगड़े दोनों के रिश्ते
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के डायरेक्टर अनिल गांगुली ने अमोल पालेकर से कहा कि वह सिर्फ सीन को करते वक्त राजेश खन्ना के पैरों में बैठ जाएं। इस पर एक्टर ने सीन करने के लिए हामी भर दी। जब सीन फिल्माया जा रहा था और अमोल पालेकर, राजेश खन्ना के पैरों में बैठे थे, तभी डायरेक्टर ने राजेश खन्ना को इशारा दिया कि वह अमोल को लात मार दें। सुपरस्टार ने ठीक वैसा ही किया। बताया जाता है कि यहीं से अमोल पालेकर और राजेश खन्ना के रिश्ते में दरार आ गई थी।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines