Ammy Virk: एम्मी विर्क पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के उन चुनिंदा स्टार्स में से एक हैं जो बॉलीवुड में भी पसंद किए जा रहे हैं। चाहे एक्टिंग हो या फिर सिंगिंग उनके दोनों करियर हिट हैं। एम्मी विर्क अपने करियर के अलावा अपने अंदाज और स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं। कभी-कभी वो बातों-बातो में कुछ ऐसी चीजें बोल जाते हैं कि लोग भी हंसने पर मजबूर हो जाते हैं। एक बार उन्होंने सरगुन मेहता (Sargun Mehta) को लेकर भी कुछ ऐसा कहा था कि उनका बयान सुन हर कोई चौंक गया था।
सरगुन का क्या है एम्मी विर्क के गानों से कनेक्शन?
दरअसल, वो अपनी एक बॉलीवुड फिल्म के प्रमोशन में बिजी थे। इस दौरान उन्हें सरगुन की ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनाई गई जिसमें एक्ट्रेस उनकी तारीफों के पुल बांध रही थीं। वो सुनकर पहले तो सिंगर एम्मी विर्क बेहद खुश हुए और फिर उन्होंने सरगुन मेहता को लेकर ढेर सारी बातें की। एम्मी विर्क ने बताया कि वो सरगुन को कितना पसंद करते हैं। सरगुन उनकी कितनी अच्छी दोस्त हैं और वो कितनी मेहनती और टैलेंटेड हैं। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि फिल्म ‘अंग्रेज’ (Angrej) से दोनों ने अपना करियर साथ शुरू किया था।
सरगुन के न करने के बावजूद क्यों करते हैं वही गाना?
हालांकि, तब वो इतने अच्छे दोस्त नहीं थे क्योंकि दोनों ने साथ में ज्यादा काम नहीं किया था। लेकिन वक्त के साथ इनकी दोस्ती गहरी हुई और अब वो अपना हर गाना सरगुन से बात करके ही करते हैं। अगर आपको ऐसा लग रहा है कि सरगुन जिस गाने को हां बोलती हैं सिंगर चुप-चाप उसे कर लेते हैं तो आप गलत सोच रहे हैं। एम्मी विर्क तो इसका ठीक उल्टा करते हैं। अब खुद सिंगर ने इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने सबके सामने मजाक-मजाक में कह दिया कि सरगुन जिस गाने को मना कर देती हैं वो वही गाना कर लेते हैं।
यह भी पढ़ें: Elvish Yadav और Fazilpuria को ED का बड़ा झटका, जब्त हुई करोड़ों की प्रॉपर्टी
एम्मी विर्क ने सरगुन को लेकर किया शॉकिंग खुलासा
दरअसल, एम्मी विर्क का कहना है कि उन्होंने ‘किस्मत’ (Qismat) का गाना करने से पहले सरगुन से पूछा था तो उन्होंने उसे करने से मना कर दिया था। उन्हें ये गाना पसंद नहीं आया था। हालांकि, वो गाना सुपरहिट हुआ। इसके बाद एम्मी विर्क ने कहा अब सरगुन जिस भी गाने को मना करती हैं वो आंख बंद करके उसे कर लेते हैं क्योंकि सरगुन को गानों की जीरो सेंस है। इत्तेफाक की बात तो ये है कि सरगुन के रिजेक्ट किए हुए सभी गाने बहुत ज्यादा सुपरहिट होते हैं।
संबंधित खबरें
Video: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
4 hrs agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
6 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
7 hrs ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
9 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
12 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
13 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
14 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
14 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
15 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines