पॉपुलर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों जमकर लाइमलाइट में हैं। दिलजीत जमकर विवादों में हैं और उनके बैन की मांग भी उठ रही है। इस बीच सुनने में आया था कि दिलजीत दोसांझ को फिल्म में रिप्लेस किया जा रहा है और एमी विर्क फिल्म का हिस्सा होंगे। इस बीच अब एमी विर्क ने फिल्म में अपनी एंट्री की रूमर्स पर चुप्पी तोड़ दी है। आइए जानते हैं कि एमी विर्क ने क्या कहा है?
क्या फिल्म में हुई एमी की एंट्री?
एमी विर्क की टीम के एक सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा कि ये सिर्फ रूमर्स है और अभी तक हमें इसके लिए किसी का कॉल नहीं आया है। एमी की टीम से इस बयान के बाद साफ है कि सिंगर विर्क को अभी फिल्म का ऑफर नहीं मिला है और फिल्म में उनकी एंट्री को लेकर सिर्फ रूमर्स उड़ रही हैं। गौरतलब है कि हाल ही में दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ का ट्रेलर रिलीज हुआ।
फिल्म ‘सरदार जी 3’ पर बवाल
दिलजीत की फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर भी नजर आई। फिल्म के ट्रेलर में हानिया को देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने दिलजीत के बैन की मांग की। इतना ही नहीं बल्कि सिंगर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को भी बैन करने के लिए कहा जाने लगा। हालांकि, दिलजीत ने इस पर कहा था कि जब फिल्म शूट हुई थी तब सब सही था और अब जो भी सिचुएशन है वो हमारे हाथ में नहीं है।
दिलजीत दोसांझ के बाहर होने की अटकलें
वहीं, अगर दिलजीत की फिल्म ‘बॉर्ड2’ की बात करें तो इसमें दिलजीत के अलावा सनी देओल, अहान शेट्टी सहित कई स्टार्स अहम रोल में नजर आने वाले हैं। हालांकि, अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या दिलजीत दोसांझ इस फिल्म का हिस्सा होंगे या नहीं क्योंकि अटकलें लगाई जा रही हैं कि दिलजीत दोसांझ को फिल्म से बाहर कर दिया जाएगा। हालांकि, इसको लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। अब देखने वाली बात होगी कि दिलजीत फिल्म में नजर आएंगे या नहीं? हालांकि, इसका पता समय के साथ ही लगेगा।
यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD का एक साल पूरा, मेकर्स ने यूं किया सेलिब्रेट, लिखा स्पेशल पोस्ट
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 mins ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
14 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
18 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
18 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
19 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
20 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
20 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines