Ammy Virk, Ranveer Singh: एक-दो नहीं बल्कि बेशुमार फिल्में ऐसी हैं, जिनमें एक-दो नहीं बल्कि कई स्टार्स होते हैं। जब दो या दो से ज्यादा सितारे एक फिल्म में काम करते हैं, तब उन्हें एक-दूसरे के बारे में पता लगता है। यही वो पल होता है, जब दो बड़े सितारों को एक-दूसरे के बारे में जानने का मौका मिलता है। फिर चाहे वो टीवी स्टार्स हों या फिर फिल्मी दुनिया के सितारे। आज हम आपको ऐसे ही दो सितारों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें एक फिल्म में काम करते टाइम बेहद अच्छा बॉन्ड बना और वो आज भी अपने उस रिश्ते को निभा रहे हैं।
फिल्म 83 में किया साथ काम
दरअसल, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और मशहूर सिंगर एमी विर्क की। जी हां, फिल्म 83 में दोनों सितारों ने एक साथ काम किया था। इस दौरान दोनों के बीच में बेहद शानदार रिश्ता बना। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एमी विर्क ने इसके बारे में बात की और बताया कि रणवीर संग उनका रिश्ता कैसा है। इस इंटरव्यू में एमी विर्क ने कहा कि वो रणवीर सिंह को अपना भाई मानते हैं।
रणवीर एक बेहद पॉजिटिव इंसान हैं- एमी
जी हां, हालिया बातचीत के दौरान एमी विर्क ने खुलासा किया कि इंडिया को रणवीर से सीखना चाहिए, क्योंकि वो एक बेहद पॉजिटिव इंसान हैं। कोई भी सिचुएशन क्यों ना हो, यहां तक की अगर आप उदास भी हैं और रणवीर आपके सामने आ जाए, तो आपके फेस पर स्माइल आ जाएगी। एमी ने कहा कि फिल्म 83 में हम एक-दो नहीं बल्कि 14 लोग थे।
रणवीर को बड़ा भाई मानते हैं एमी
एमी ने आगे कहा कि अगर आप रणवीर से मिलना चाहते हैं, तो आपको खुले दिल से गले लगाते हैं। वो एक ऐसे इंसान हैं, जो हर किसी को पसंद करते हैं और उन्हें प्यार करते हैं। इससे बहुत खुशी मिलती है और वो एक बड़े भाई की तरह हैं। रणवीर ही वो इंसान हैं, जिन्होंने हम सभी का बेहद ध्यान रखा, वो बेहद कमाल के इंसान हैं और हमारे दिलों में रहते हैं।
सिंगर ने की रणवीर की खूब तारीफ
इसके आगे सिंगर ने कहा कि वो यहीं रूकने वाले नहीं हैं बल्कि वो बहुत सक्सेस हासिल करेंगे और ना सिर्फ हॉलीवुड बल्कि उससे भी आगे तक जाएंगे। वो इतने कमाल के इंसान हैं, जो एक दिन सारे रिकॉर्ड जरूर तोड़ देंगे। बता दें कि फिल्म 83 में रणवीर ने कपिल देव की भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें खूब सराहा गया था और लोगों को ये फिल्म खूब पसंद आई थी।
यह भी पढ़ें- Alia Bhatt का Deepfake वीडियो फिर वायरल, फैंस को हुई चिंता, यूजर्स बोले- AI दिन-ब-दिन…
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 hr ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
15 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
20 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
21 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
22 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines