Amitabh Bachchan Photo: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक दिन बाद अपना 80वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं, जिसको लेकर उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। मुंबई में अक्सर बिग बी के फैंस उनके बंगले ‘जलसा’ के बाहर उनकी एक झलक पाने के लिए जाते हैं। ऐसी ही एक फोटो सदी के महानायक ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है, जिसमें वो अपने बंगले के बाहर अपने फैंस की भीड़ से मिलते और मुलाकात करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस फोटो में अमिताभ बच्चन ये बता रहे हैं कि अपने लुक्स को लेकर उनके फैंस ही उनको ट्रोल कर रहे हैं।
जी हां… हाल में सुपरस्टार ने अपनी जो फोटो शेयर की है उसके साथ उन्होंने एक कैप्शन में बताया कि फैंस ने उनको उनके लुक्स को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। बिग बी ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में बताया कि ‘तस्वीर देख कर किसी ने कहा कि भाईसाहेब, आपका नाड़ा लटक रहा है। हमने कहा कि भईसाहेब, नाड़ा नहीं ये आजकल की पीढ़ी का फैशन लटक रहा है..’।
यह भी पढ़ें: जब पिता Harivansh Rai Bachchan के सामने बच्चे की तरह Amitabh Bachchan ने पकड़ ली थी ऐसी जिद, देखें Unseen Video
Big B की फोटो पर आ रहे कमेंट्स
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Photo) की फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही उनकी फोटो पर काफी संख्या में कमेंट्स भी आ रहे हैं, जिसमें फैंस अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। फोटो में अमिताभ बच्चन ब्लैक फ्लोरल जैकेट और ब्लैक ट्राउजर में नजर आ रहे हैं, जिसकी एक डोरी बाहर निकली साफ नजर आ रही है, जिसको लेकर एक्टर ने ये बात बताई है। इससे पहले अमिताभ ने फैस के साथ अपनी मुलाकात के पीछे का कारण भी बताया था। उन्होंने बताया कि उन्होंने गर्मी में बाहर इंतजार करने वालों के लिए पीने के पानी के चार कंटेनर रखे हैं।
फैंस के लिए पानी के कंटेनर रखते हैं Big B
अमिताभ बच्चन ने अपने एक ब्लॉग में बताया था कि ‘मुझे लगता है कि वे इस चिलचिलाती गर्मी में घंटों इंतजार करते हैं। इसलिए उनकी प्यास बुझाने के लिए उन्हें नींबू के साथ पीने का पानी उपलब्ध कराया जाता है, जिसके लिए 4 कंटेनर 2 गेट के दोनों तरफ रखे हैं, जिनमें एक ‘मटका’ है और वहां हमेशा कोई न कोई मौजूद रहता है’। बता दें कि बिग बी इन दिनों अपने रियलिटी क्वीज शो ‘कौन बनेगा करोड़पित 15’ (Kaun Banega Crorepati Season 15) को लेकर सुर्खियों में हैं।
संबंधित खबरें
क्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
1 hr agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
2 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
3 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
5 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
7 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
7 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
8 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
8 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
11 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines