Amitabh Bachchan At Subrata Roy Funeral: सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का बीते 14 नवंबर को निधन हो गया था। दिल का दौरा पड़ने के चलते उन्होंने दम तोड़ दिया था। सुब्रत रॉय के निधन पर कई सितारों ने श्रद्धांजलि दी थी और उनके अंतिम दर्शन करने के लिए भी पहुंचे थे। लेकिन खबर आई थी इस मौके पर अमिताभ बच्चन नहीं दिखाई दिए थे। अमिताभ बच्चन पर फोकस इसलिए भी ज्यादा था क्योंकि उनके बुरे वक्त में सुब्रत रॉय ने मदद की थी। लेकिन अब अमिताभ बच्चन को लेकर एक्सक्लूसिव वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर अमिताभ बच्चन को उनकी बेटी श्वेता नंदा और अभिषेक बच्चन के साथ सहारा प्रमुख के अंतिम दर्शन में जाते देखा जा सकता है।
बंद होगा ट्रोल्स का मुंह
इस वीडियो में अमिताभ बच्चन को सफेद रंग के कपड़ों में देखा जा सकता है। वहीं श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन भी सफेद कपड़ों में अमिताभ बच्चन के पीछे नजर आ रहे हैं। लेकिन जब सुब्रत रॉय को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था तो सभी सेलेब्स पहुंचे थे, लेकिन कहा गया कि अमिताभ बच्चन ने इसको लेकर न कोई ट्वीट किया और न ही वहां पहुंचे। इसको लेकर उनको जमकर ट्रोल भी किया गया था। लेकिन अब सामने आए इस वीडियो ने ट्रोल्स का मुंह बंद कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Burj Khalifa पर छा गया Animal, शाहरुख खान की राह चले रणबीर कपूर
जब की थी अमिताभ बच्चन की मदद
बता दें कि अमिताभ बच्चन जब अपने करियर के पीक पर थे, तब उन्होंने 90 के दशक में एबीसीएल नाम की कंपनी बनाई थी जो फिल्म प्रोडक्शन डिस्ट्रीब्यूशन, म्यूजिक राइट्स की सेलिंग और इवेंट मैनेजमेंट का काम करती थी, लेकिन लगातार घाटा होने के चलते कंपनी डूबने की कगार पर पहुंच गई और अमिताभ बच्चन दिवालिया हो गए थे। उस वक्त उनकी पॉलिटिकल लीडर अमर सिंह से अच्छी दोस्ती थी। अमिताभ बच्चन की हालत देखकर अमर सिंह ने उन्हें सुब्रत रॉय से मिलवाया और फिर तीनों की दोस्ती खूब चर्चा में आ गई। उस वक्त सुब्रत रॉय ने अमिताभ बच्चन की हर तरह से खूब मदद की थी।
इन फिल्मों से रहा सुब्रत रॉय का नाता
सुब्रत रॉय का बॉलीवुड से हमेशा खास कनेक्शन रहा है। उनकी प्रोडक्शन कंपनी सहारा वन मोशन पिक्चर्स ने कई फिल्मों को प्रोड्यूस और डिस्ट्रीब्यूट किया था, जिसमें सलमान खान ‘वान्टेड’ से लेकर ‘मालामाल वीकली’ और अभिषेक बच्चन की ‘रन’ तक शामिल है। इसके अलावा प्रोडक्शन हाउस सहारा वन मोशन पिक्चर्स ‘डोर’, ‘नो एंट्री’, ‘डरना जरूरी है’, ‘दिल मांगे मोर’, ‘कॉर्पोरेट’ जैसी फिल्मों से जुड़ा रहा है।
संबंधित खबरें
कौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 hr agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
1 hr agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
2 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
18 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
20 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
21 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
21 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines