'BJP जॉइन कर लो...', Amitabh Bachchan 'भारत माता की जय' बोलने पर हुए ट्रोल, अंदाज पसंद भी आया
Edited By Vandana Saini

Amitabh Bachchan Trolled
Edited By Vandana Saini

Amitabh Bachchan Trolled
Amitabh Bachchan Trolled: दिल्ली में G20 सम्मेलन (G20 Summit) की तैयारी खूब जोर-शोर से चल रही है, लेकिन इन दिनों जी20 सम्मेलन भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) के निमंत्रण पत्र पर INDIA की जगह BHARAT लिखे जाने पर देश भर में काफी चर्चा हो रही है और कहीं घमासान मचा है। कुछ लोग इसके खिलाफ बात कर रहे हैं तो कुछ इसके समर्थन में बात कर रहे हैं। नेता से लेकर अभिनेता तक सभी इसको लेकर चर्चा कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी ट्रोलर्स के हाथ लग चुके हैं।
दरअसल, हाल में बिग बी ने INDIA की जगह BHARAT लिखे जाने पर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने ‘भारत माता की जय’ लिखा। हालांकि, उनके (Amitabh Bachchan) फैंस को महानायक का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है, लेकिन वहीं कुछ लोगों को ये बात खटक रही है, जिसके चलते वो उनको खूब ट्रोल भी किया जा रहा है।
T 4759 – 🇮🇳 भारत माता की जय 🚩
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) September 5, 2023
यह भी पढ़ें: G20 डिनर में शामिल होने से पहले जग्गू दादा ने INDIA vs BHARAT पर कही ये बात, बोले – ये बुरी बात…
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का ये ट्वीट ऐसे मौके पर आया है जब ‘भारत माता की जय’ के नारे का विरोध करने की वजह से कांग्रेस पार्टी विवादों में घिरी हुई है। इसी बीच ट्रोलर्स का ये कहना है कि क्या वो विपक्ष के खिलाफ ये ट्वीट कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि इस ट्वीट के जरिए वो कांग्रेस को जवाब दे रहे हैं। बिग बी के इस ट्वीट पर कई तरह के कमेंट्स देखने को मिल जाएगे।
सर ये जय के बाद जो लाल वाला झंडे जैसा कुछ लगाया है, वो क्या है? व्हाट्सएप फॉर्वर्ड को हुबहू कॉपी और फिर पेस्ट करते हैं क्या?
आपके पिताजी की एक कविता मुझे बहुत पसंद है –
मैं हूँ उनके साथ,
खड़ी जो सीधी रखते अपनी रीढ़!— Neeraj Jha (@neeraj_jhaa) September 5, 2023
सर BJP से टिकट मिल रही लगता है आपको इस बार 😁
— Rahul (Proud Bhakt) (@rahulpassi) September 5, 2023
T 4760 – Why didn't you tweet when Bharat Mata was murdered in Manipur?
— Spirit of Congress✋ (@SpiritOfCongres) September 5, 2023
वहीं अपने इस ‘भारत माता की जय’ के ट्वीट को लेकर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Trolled) ट्रोल भी हो रहे हैं। एक यूजर उनको लिखता है कि ‘सर आप BJP पार्टी ही ज्वॉइन कर लो’। एक यूजर लिखता है कि ‘सर आपने ये जो भारत माता की जय के साथ लाल रंग के झंडा जैसा कुछ लगाया है वो क्या है?’। ऐसे कई तरह के कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: