Amitabh Bachchan Trolled For Performing Puja At Jalsa: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। बिग बी इन दिनों भक्ति के रंग में रंगे हुए हैं। हाल ही में उन्हें अयोध्या के राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में देखा गया था जहां एक्टर पूजा-अर्चना करते हुए नजर आए थे। खुद बिग बी ने एक दिन पहले अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से राम मंदिर से अपनी एक यादगार तस्वीर शेयर की। इस फोटो में अमिताभ बच्चन भगवान राम की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़े हुए दिखाई दिए। वहीं, अब एक बार फिर एक्टर अमिताभ बच्चन भक्ति के मूड में नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ढीले नहीं हो रहे Elvish Yadav के तेवर, थप्पड़ जड़ने के बाद बोले- ‘मुझे कोई रिग्रेट नहीं…’
धार्मिक अवतार में दिखें अमिताभ बच्चन
आज उन्होंने अपने घर जलसा से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। सामने आई फोटोज में अमिताभ बच्चन को घर पर ही पूजा करते हुए देखा जा सकता है। अब बिग बी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर (X) पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वो तुलसी पर जल और शिवलिंग पर दूध चढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। अब बिग बी के घर से उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। ब्लैक ट्रैक सूट में वो सोमवार के दिन अपने हाथ से जल और दूध चढ़ाकर कुछ पुण्य का काम कर रहे हैं। उनके आलिशान बंगले से उनके खूबसूरत मंदिर की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लेकिन अब जल और दूध चढ़ाने पर भी एक्टर ट्रोल हो गए हैं।
जल और दूध चढ़ाते हुए हो गई बड़ी गलती
दरअसल, इन तस्वीरों में फैंस ने कुछ ऐसी गलतियां ढूंढ ली हैं जिसकी वजह से अब अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं। साथ ही सभी लोग उन्हें कुछ मुफ्त का ज्ञान और सलाह देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर अमिताभ बच्चन से ऐसी कौन-सी गलती हो गई जिसकी वजह से अब वो ट्रोल हो गए हैं। इस गलती का पता उनके पोस्ट पर आए फैंस के रिएक्शंस से चलेगा। सामने आई इन तस्वीरों पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा है, ‘मतलब आपकी भक्ति दिखाने के लिए है, जल हो या दूध भगवान पर अर्पण करने के लिए दोनों हाथों का सहारा चाहिए।’ एक शख्स ने लिखा, ‘ये आस्था है…! या दिखावा…? आपकी आस्था के समय हर घड़ी.. कैमरामैन होते हैं क्या…?
यूजर्स ने कर दिया अमिताभ बच्चन को ट्रोल
किसी ने लिखा, ‘अच्छा है आप आस्थावान हैं लेकिन जल एक हाथ से अर्पण नहीं किया जाता चाहे भगवान हो या इंसान!’ एक शख्स ने लिखा, ‘बहुत ही अच्छा पर जल दोनों हाथ से अर्पण करें तो और भी अच्छा। जय सिया राम।’ किसी ने लिखा, ‘ये मैं क्या देख रही हूं, किसी ने नहीं लिखा- बाएं से नहीं दाएं हाथ से करना चाहिए।’ एक बोला, ‘आपके राइट हैंड में कुछ चोट है, जल लोटे से एक हाथ से डाल रहे हो? शास्त्रों के अनुसार दोनों हाथों से जल अर्पण होना चाहिए।’ एक फैन लिखता है, ‘इतने ऊपर से जल या दूध अर्पण नही किया जाता। थोड़ा और झुक जाया करिए।’ एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, ‘नास्तिक भी आस्तिक बन गए।’ किसी ने सवाल किया, ‘आज कल ज्यादा ही पूजा-अर्चना हो रही है, क्या बात है?’
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
5 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
8 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
9 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
10 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
10 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
10 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
11 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
12 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
12 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines