हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

यूं ही नहीं फेमस है अमिताभ बच्चन की दाढ़ी का स्टाइल, KBC 15 में बिग बी ने बताया सीक्रेट

विज्ञापन
Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan: अभिनेता अमिताभ बच्चन का पसंदीदा टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 15वां सीजन शुरू हो चुका है। दर्शको को इस शो का बेसब्री से इंतजार रहता है, जो अब खत्म हो गया है।

वहीं, शो का पहला एपिसोड़ भी ऑन एयर हो चुका है, जो दर्शको को बेहद पसंद आ रहा है। इस बार भी बिग बी शो में दर्शको का खूब मनोरंजन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन से 18 साल की लड़की ने किए हैरान करने वाले सवाल, खुद बिग बी हैरान

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने की कंटेस्टेंट की मूछों की तारीफ

‘कौन बनेगा करोड़पति 15′ के लेटेस्ट एपिसोड़ में बिग बी ने खुद से जुड़ी कुछ खास बातें बताई। हाल ही के एपिसोड़ में अमिताभ बच्चन ने एक कंटेस्टेंट की मूछों की तारीफ की, तो इस पर उसने अमिताभ बच्चन की दाढ़ी के बारे में पूछ लिया। इस पर बिग बी ने बताया कि आखिर को किस तरह से अपनी दाढ़ी का ख्याल रखते हैं और अपनी तरह की दाढ़ी रखने के फायदे भी बताए।

दर्शको का मनोरंजन करते रहते हैं अमिताभ बच्चन 

अमिताभ बच्चन हमेशा ही अपने दर्शको का मनोरंजन करते नजर आते हैं। हाल में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला है। लेटेस्ट एपिसोड़ में उन्होंने शो मे हिस्सा लेने वाले कपिल से बात की है। साथ ही वो उसकी मूंछों की भी तारीफ करते नजर आए।

विज्ञापन
बिग बी ने दिया ये जवाब

तो इस पर कपिल भी पीछे नहीं रहे उन्होंने भी बिग बी से पूछ लिया कि वो कैसे अपनी दाढ़ी को मेनटेन रखते हैं। इसका जवाब देते हुए बिग बी कहते हैं कि AKS फिल्म में ऐसी ही दाढ़ी रखने थी और जब उन्होंने खुद को शीशे में देखा तो उन्हें ये लुक पसंद आ गया और तब से वो इस तरह का स्टाइल रखने लगे।

फैंस को पसंद है बिग बी का लुक

इतना ही नहीं बल्कि आगे अमिताभ बच्चन ने बताया कि जैसी ही उम्र बढ़ती है तो डबल चिन भी दिखने लगती है ऐसे में ये इसे छिपा लेती है और झुर्रियों को भी दिखने से बचाती है। इसलिए बिग बी इस तरह का स्टाइल रखते है और लोगों को एक्टर का ये लुक पसंद भी आता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola