Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक यानी अमिताभ बच्चन अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों बिग बी फिर से चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, साल 2022 में एक भारतीय-अमेरिकी परिवार ने न्यू जर्सी के एडिसन सिटी में अपने घर पर बालीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का स्टेच्यू लगाया था। वहीं, अब गूगल ने इसे टूरिस्ट अट्रैक्शन बना दिया है।
टूरिस्ट अट्रैक्शन बना बिग बी का स्टेच्यू
इस बारे में पीटीआई से बात करते हुए बिग बी के स्टेच्यू लगानी वाली फैमिली ने कहा कि अमिताभ बच्चन का स्टेच्यू लगाने की बदौलत हमारा घर सबसे मशहूर और प्यारा टूरिस्ट अट्रैक्शन बन गया है। गूगल सर्च द्वारा मान्यता प्राप्त यहां हर दिन बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं। उन्होंने बताया कि बीते दो वर्षों में, भारतीय सुपरस्टार के फैंस इस स्थान पर आ रहे हैं। जो भी टूरिस्ट आते हैं वो तस्वीरें और सेल्फी लेते हैं, जिनमें से कई इंस्टाग्राम और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर पोस्ट करते हैं।
ग्रीटिंग कार्ड और लेटर छोड़ते हैं फैंस
उन्होंने बताया कि अमिताभ बच्चन के चाहने वाले दुनियाभर से उस स्टेच्यू को देखने आते हैं। उनका कहना है कि जो फैंस वहां उस स्टेच्यू को देखने आते हैं वो उनकी तारीफ करते हुए वहां ग्रीटिंग कार्ड और लेटर छोड़ते हैं। इस दौरान परिवार ने वहां आने वाले कुछ फैंस के वीडियो भी शेयर किए। साथ ही उन्होंने बताया कि कुछ लोग अपने अनुभवों के बारे में वीडियो, फोटो और ट्वीट पोस्ट करते हैं।
Amitabh Bachchan
खुद को सम्मानित महसूस करता है परिवार
इंस्टाग्राम, यूट्यूब और टिकटॉक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर यूजर्स के रिएक्शन की भी बाढ़ आ जाती है, जिसने साइट की प्रसिद्धि को और बढ़ाया है और इसे इंटरनेट पर एक ट्रेंडिंग डेस्टिनेशन बना दिया है। परिवार का कहना है कि हम दुनिया के हर कोने से आने वाले फैंस का स्वागत करने के लिए सम्मानित महसूस करते हैं।
2022 में लगाया था स्टेच्यू
बता दें कि साल 2022 में जब एक भारतीय-अमेरिकी परिवार ने अपने घर पर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की प्रतिमा लगाई थी, तब वो चर्चा में आए थे। उस वक्त उनके घर के बाहर लगभग 600 लोग इकट्ठा हुए, जिसे अक्सर लिटिल इंडिया कहा जाता है। बताते चलें कि यहां बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी लोग रहते हैं। बिग बी के स्टेच्यू को एक बड़े कांच के बक्से के अंदर रखा गया है। जब ये स्टेच्यू लगाया गया था तब भारतीय सुपरस्टार के एक फैन क्लब द्वारा इस समारोह में पटाखे फोड़े गए और डांस किया गया था।
यह भी पढ़ें- ब्रेस्ट कैंसर के चलते घंटों इंटरनेट से दूर रहीं Hina Khan, अब किया ऐसा पोस्ट जिसे देख फिदा हो गए फैंस
संबंधित खबरें
Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
2 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
2 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
2 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
21 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
22 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines