Amitabh Bachchan Cryptic Post Amid Aishwarya-Abhishek Divorce Rumours: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक के बाद एक कई क्रिप्टिक पोस्ट कर रहे हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान है। बीते रात अमिताभ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ऐसा पोस्ट किया जो सबको चौंका गया। बिग बी ने क्या पोस्ट किया, जिसने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया, चलिए आपको बताते हैं।
अमिताभ बोले- चुप चाप, चिड़ी का बाप
‘चुप चाप, चिड़ी का बाप’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर से सबकी नजरें अपनी ओर खींची। हालांकि इस पोस्ट का असल मतलब क्या है, ये साफ नहीं हो पाया है। लेकिन लोग यह कयास लगा रहे हैं कि अमिताभ ने ये पोस्ट परिवार में चल रही अफवाहों के संदर्भ में लिखा है या फिर नहीं।
अभिषेक-ऐश्वर्या के तलाक के रूमर्स से हुए परेशान
अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कई लोगों का मानना है कि ये पोस्ट उनके परिवार, खासकर ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक को लेकर छप रही अफवाहों के जवाब में है। बीते कुछ महीनों से ऐसी खबरें उड़ी हैं कि अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी में कोई परेशानी चल रही है। हालांकि इन अफवाहों को पहले भी बार-बार खारिज किया जा चुका है। कुछ दिनों पहले आराध्या के जन्मदिन का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें ऐश्वर्या और अभिषेक के साथ में होने का दावा किया जा रहा था।
लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर लोग चुप नहीं हो रहे और अमिताभ बच्चन इस सब से परेशान होते दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक लंबा पोस्ट भी लिखा था, जिसमें उन्होंने इन निराधार खबरों को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया था। बिग बी ने कहा था कि ऐसी खबरें बिना परिवार से बात किए छापी जा रही हैं, जो बेहद गलत है। वो हमेशा अपने परिवार के मामलों को निजी रखना चाहते हैं और इन गलत खबरों पर ध्यान नहीं देना चाहते।
अमिताभ के पोस्ट के क्या मायने?
अमिताभ बच्चन का ये पोस्ट इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि वो मीडिया द्वारा फैलाई जा रही इस तरह की अफवाहों से बेहद परेशान हैं। ‘चुप चाप, चिड़ी का बाप’ जैसे शब्दों का यूज उन्होंने किसी को सीधे निशाना बनाने के लिए किया हो, लेकिन ये भी मुमकिन है कि उन्होंने इस पोस्ट के जरिए परिवार की निजता की ओर इशारा किया हो।
यह भी पढ़ें: 32 साल के एक्टर का कार्डियक अरेस्ट से निधन, K-Drama देखने वाले फैंस को लगा सदमा
संबंधित खबरें
लावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
34 mins agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 hr agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
18 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
19 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
20 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
21 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
22 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines