Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। बिग बी हमेशा ही कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं और फैंस को अपडेट करते रहते हैं।
इस बीच एक बार फिर से अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही बिग बी का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है। बिग बी ने इस बार जो वीडियो शेयर किया है, वो बहुत मजेदार है।
अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
बता दें कि अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो को शेयर किया है। साथ ही इस वीडियो को शेयर करते हुए बिग बी ने लिखा है कि ‘भारत आविष्कार की जननी है। भारत माता की जय।’
और पढ़िए – Dasara Box Office Collection Day 5: नानी की ‘दसरा’ को बड़ा झटका, 5वें दिन फिल्म की कमाई में आई भारी गिरावट
गर्मी से बचने का जबरदस्त जुगाड़
बताते चलें कि अमिताभ बच्चन ने जो वीडियो शेयर किया है, उस वीडियो में एक साधु नजर आ रहे हैं। साथ ही साधु ने गर्मी से राहत पाने के लिए एक जबरदस्त जुगाड़ निकाला है।
गर्मी से बचने के लिए साधु ने अपने सिर पर एक पंखा बांध रखा है और यह पंखा सोलर प्लेट से चलता है। खास बात ये है कि साधु ने सोलर प्लेट को भी काफी करीने से सिर पर टिकाया हुआ है और उससे कनेक्ट करके पंखा माथे पर बांधा हुआ है।
‘धूप में चलेगा, छाया में बंद हो जाएगा’
इतना ही नहीं बल्कि जब एक शख्स ने साधु से पूछ कि ‘धूप से चलता है पंखा?, तो साधु ने जवाब दिया कि ‘धूप में चलेगा, छाया में बंद हो जाएगा। जितनी तगड़ी धूप होगी, उतनी ज्यादा इसमें हवा आएगी।’ वहीं, शख्स फिर से पूछता है कि ससे तो बड़ी राहत मिलती होगी?
और पढ़िए – Parineeti-Raghav Engagement: इसी हफ्ते होगी परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की सगाई? तैयारियां शुरू
‘यह तकनीक भारत के बाहर नहीं जानी चाहिए’- यूजर
साधु ने जवाब दिया कि- ‘क्यों नहीं भइया! सिर पर लगाया हुआ है।’ वहीं, अमिताभ के शेयर किए गए इस मजेदार वीडियो पर यूजर्स भी खूब कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि- ‘जलवायु परिवर्तन एक गंभीर समस्या है, इससे सबसे ज्यादा मार गरीबों पर पड़ रही है।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि- ‘यह तकनीक भारत के बाहर नहीं जानी चाहिए।’
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
11 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
15 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
15 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
16 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
17 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
18 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
18 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
19 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines