सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। बिग बी एक्ट (पूर्व में ट्विटर) पर कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं। फैंस को भी अमिताभ के पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बीच अब बिग बी ने एक यूजर को उनके कमेंट के लिए करारा जवाब दे दिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जो अमिताभ बच्चन ने ऐसा पोस्ट किया। आइए जानते हैं इसके बारे में…
बिग बी ने दिया करारा जवाब
दरअसल, अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में बिग बी ने लिखा कि T 5419 – जी हां हिजूर, मैं भी एक प्रशंसक हूं, तो… अमिताभ बच्चन इस पोस्ट को आगे सही करते हुए लिखा कि हुजूर, not हिजूर, sorry typo. बिग बी के इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा कि तो फोन पर बोलना बंद करो भाई। इस यूजर को करारा जवाब देते हुए बिग बी ने लिखा कि सरकार को बोलो भई, उन्होंने हमसे कहा सो किया।
यूजर्स करते हैं सवाल
गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब किसी यूजर ने अमिताभ बच्चन के लिए इस तरह की बात लिखी है और बिग बी ने जवाब दिया हो। जी हां, पहले भी यूजर्स महानायक से इस तरह के सवाल करते रहे हैं और बिग बी ने हमेशा ही यूजर्स को जवाब भी दिया है। इसके अलावा अगर अमिताभ बच्चन की बात करें तो आखिरी बार फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में बिग बी नजर आए थे।
बेटे के लिए किया था पोस्ट
इसके अलावा बिग बी इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने बेटे अभिषेक बच्चन की मोस्ट अपकमिंग फिल्म ‘कालीधर लापता’ को प्रमोट करने में बिजी हैं। इसको लेकर बिग बी ने एक पोस्ट भी शेयर किया था और बेटे की जमकर तारीफ की थी। अमिताभ बच्चन ने अपने इस पोस्ट में लिखा था कि मेरी प्रार्थनाएं अभिषेक.. अलग-अलग भूमिकाएं और फिल्में चुनने और उनमें खुद को डुबो देने की तुम्हारी क्षमता और सफल होना.. एक बहुत ही दुर्लभ गुण है.. प्यार और आशीर्वाद।
यह भी पढ़ें- Mandhira Kapur को सता रहा भाई को खोने का गम, Sunjay Kapur को लेकर क्या बोलीं बहन?
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
6 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
8 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
10 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
11 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
12 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines