हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'अब जाने का समय..' Amitabh Bachchan ने क्यों कही ये बात? क्रिप्टिक पोस्ट से टेंशन में फैंस

Amitabh Bachchan Cryptic Post: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट ने उनके फैंस की चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan. File Photo

Amitabh Bachchan Cryptic Post: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 82 साल के हो चुके हैं लेकिन इस उम्र में सुपरस्टार फिल्मों से सोशल मीडिया तक काफी एक्टिव रहते हैं। अपनी पोस्ट से अमिताभ अक्सर ही फैंस का ध्यान खींच लेते हैं लेकिन इस बार उनकी पोस्ट ने उनके फैंस को टेंशन में डाल दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स काफी कन्फ्यूज हैं कि आखिर उन्होंने ऐसी क्रिप्टिक पोस्ट क्यों लिखी है? वहीं कुछ लोगों का अनुमान है कि कहीं अमिताभ बच्चन फिल्म इंडस्ट्री क्विट की हिंट तो नहीं दे रहे हैं? आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या लिखा है?

क्रिप्टिक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से काफी कनेक्टेड रहते हैं। वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अधिकतर अपडेट्स अपने फैंस के साथ शेयर करते हैं। यहां तक कि अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियां भी बिग बी अपने फैंस को टाइम टू टाइम देते रहते हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘अब जाने का समय आ गया है।’ उन्होंने इस पोस्ट को शुक्रवार रात करीब 8 बजकर 34 मिनट के आसपास लिखा है। उनकी ये पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गई है। सोशल मीडिया यूजर्स भी सुपरस्टार की इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स पूछ रहे सवाल

इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘आप कहां जा रहे हैं?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप जहां भी जाना प्लीज अपनी पत्नी को अपने साथ रखना।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘कहां जा रहे हैं आप? प्लीज आप हमेशा खुश रहना।’ चौथे यूजर ने लिखा, ‘क्या आप इंडस्ट्री छोड़ रहे हैं?’ वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इसे दिल्ली चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं। उनका कहना है कि शायद अमिताभ बच्चन आम आदमी पार्टी के दिल्ली से जाने की बात कर रहे हैं।

केबीसी में आ रहे नजर

अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट का इशारा किस तरफ है? ये फिलहाल उन्होंने अभी तक नहीं बताया है। समय आने पर ही पता चलेगा कि बिग बी किस बारे में बात कर रहे हैं। फिलहाल उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ को आखिरी बार प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में स्क्रीन शेयर करते हुए देखा गया था। इस वक्त अमिताभ बच्चन क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में नजर आ रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें