हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

इन 5 सितारों की दिवाली पार्टी में मचता है भौकाल, हर साल लगता है सेलेब्स का मेला

Bollywood Celebrities Hosting Diwali Party: हर साल दिवाली के त्योहार पर बॉलीवुड के कई सितारे अपने घर पर शानदार दिवाली पार्टी होस्ट करते हैं। चलिए आपको बताते हैं ऐसे ही 5 सेलेब्स के बारे में, जिनकी दिवाली पार्टी देखते ही बनती है।

विज्ञापन
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन

Bollywood Celebrities Hosting Diwali Party: जैसे-जैसे दिवाली का त्योहार नजदीक आता है, बॉलीवुड की दीवाली पार्टियों की रौनक में भी चार चांद लग जाते हैं। इस साल भी कई सितारों ने अब तक अपनी शानदार दिवाली पार्टी से सभी का ध्यान खींचा है। आइए नजर डालते हैं उन पांच हस्तियों पर, जिन्होंने जो हर साल अपने घर पार्टी को होस्ट करते हैं।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)

अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन हर साल अपने मुंबई स्थित घर ‘जलसा’ में भव्य दीवाली पार्टी का आयोजन करते हैं। साल 2019 से अब तक उन्होंने कई बॉलीवुड के सितारों को आमंत्रित किया, जिसमें शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ समेत कई सेलेब्स मौजूद हैं। बच्चन परिवार की दीवाली पार्टियों में बॉलीवुड की सभी प्रमुख हस्तियां एक छत के नीचे आती हैं और ये एक यादगार शाम बन जाती है।

विज्ञापन

शाहरुख खान (Shahrukh Khan)

गौरी खान को इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन होस्ट में से एक माना जाता है। उनके और शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ में होने वाली पार्टियां हमेशा चर्चाओं में बनी रहती है। करण जौहर, करीना कपूर, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जैसे कई सितारे यहां शामिल होते हैं। गौरी की मेहमाननवाजी हर बार टॉक ऑफ द टाउन होती है, जो उनके चाहने वालों के लिए काफी खास रहती है।

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)

इस साल शिल्पा शेट्टी ने भी अपने पति राज कुंद्रा के साथ दीवाली पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में कृति सेनन, तमन्ना भाटिया, श्रद्धा कपूर और सुष्मिता सेन जैसे कई सितारे मौजूद थे। शिल्पा की पार्टी ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। हर साल अपने घर पर शिल्पा भी भव्य पार्टी का आयोजन करती हैं।

विज्ञापन

मनीष मल्होत्रा ( Manish Malhotra)

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टियों के भी खूब चर्चे होते हैं। हर साल की ही तरह इस साल भी मनीष की पार्टी में चार चांद लगे। इस बार उनकी पार्टी में रेखा, आलिया भट्ट, और काजोल जैसी कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। मनीष के घर पर होने वालीं ये पार्टियां हमेशा चमक-दमक वाली होती हैं, जिसमें सितारे अपने फैशन स्टेटमेंट से सबको इंप्रेस करते हैं।

आनंद पंडित ( Anand Pandit)

बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर आनंद पंडित भी अपने भव्य समारोहों के लिए जाने जाते हैं। उनके 60वें जन्मदिन की पार्टी हो या दीवाली पार्टी, उनके घर पर हर बार कई बड़े सितारे शामिल होते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 2 बीवियां, 4 बच्चे, चौथी शादी की अफवाह के बीच पांचवी बार पिता बनेंगे Armaan Malik, दूसरी पत्नी ने किया कन्फर्म

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola