Amitabh Bachchan, Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और रोमांस किंग शाहरुख खान जब भी साथ आते हैं, तो बेहद मजेदार बातें करते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों ही सितारों के कई वीडियो सामने आते रहते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही किस्स के बारे में बताने वाले हैं, जब दोनों साथ थे और बिग बी ने एसआरके से एक सवाल किया था, जिसका जवाब किंग खान नहीं दे पाए थे। आइए जानते हैं कि आखिर क्या था ये सवाल?
फिल्म ‘बदला’ के दौरान के है किस्सा
दरअसल, बात तब कि है जब साल 2019 में शाहरुख खान फिल्म ‘बदला’ के प्रमोशन में बिजी थे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने लीड रोल अदा किया था और शाहरुख खान ने बतौर प्रोड्यूसर अपने बैनर रेड चिलीज के तले फिल्म का निर्माण किया था। इस फिल्म में अमिताभ के अलावा मानव कॉल, अमृता सिंह, तापसी पन्नू और टोनी ल्यूक भी नजर आए थे।
‘अनप्लग्ड’ शो में हुआ था सवाल-जवाब
इसी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए रेड चिलीज ने यूट्यूब पर ‘अनप्लग्ड’ नाम से एक शो शुरू किया था। इसी शो में बिग बी और किंग खान ने फिल्म ने जुड़ी कई बातें शेयर की थीं। इस शो के तीसरे एपिसोड में दोनों ने एक-दूसरे से सवाल-जवाब किए थे। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने किंग खान से पूछा कि मुर्गी अंडा देती है और गाय दूध, आप बताइए कि ऐसा कौन हैं जो दोनों देता है?
किंग खान नहीं दे पाए जवाब
अमिताभ बच्चन का ये सवाल सुनकर शाहरुख खान सोच में पड़ गए और सोचने लगे कि ऐसा कौन हैं? लेकिन खूब सोचने के बाद भी शाहरुख खान, बिग बी के सवाल का जवाब नहीं दे पाए और एसआरके ने कंफ्यूज होते हुए कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि दोनों एक साथ देगा। सर, मैं यहां इस शो पर आया ही नहीं, ये सब करने के लिए।
बिग बी ने दिया सही जवाब
जब शाहरुख इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए, तो बिग बी जवाब देते हुए कहते हैं कि ‘दुकानदार’ है। हालांकि, बिग बी ने इस बात के लिए माफी भी मांगी क्योंकि सवाल कुछ टेक्नीकल हो गया था। वहीं, अब फिर से सोशल मीडिया पर दोनों स्टार्स का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स जमकर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर का प्राइवेट MMS लीक, Sofia Ansari की नेटवर्थ भी जान लें
संबंधित खबरें
'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
16 mins agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
1 hr agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
10 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
13 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
14 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
15 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
17 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
18 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
19 hrs agoEntertainment News LIVE: जूनियर एनटीआर की 'ड्रैगन' की रिलीज डेट आई सामने, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक दे रही फिल्म
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines