Amitabh Bachchan Crush: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों टीवी पर छाए हुए हैं। उनका पॉपुलर रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati 15) फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस शो में बिग बी को देखकर फैंस हमेशा खुश रहते हैं क्योंकि यहां वो अपने दर्शकों के साथ अपने तजुर्बे भी शेयर करते हैं। अक्सर अमिताभ को इस शो के बीच में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े हुए खुलासे करते हुए भी देखा जाता है। लेकिन इस बार एक्टर ने शो में कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद वो चर्चाओं में आ गए हैं।
यह भी पढ़ें: Katrina Kaif नहीं करना चाहती थी Vicky Kaushal संग शादी, इस हरकत से चिढ़ गई थीं एक्ट्रेस
बच्चे के सामने एक्टर का खुलासा
अब अमिताभ ने KBC में एक ऐसा बयान दिया है जो सुर्खियों में छा गया है। दरअसल, इस शो के लेटेस्ट एपिसोड में अब अमिताभ बच्चन ने अपनी क्रश को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनकर आपके भी कान खड़े हो जाएंगे। हुआ ये कि अब 5वीं क्लास का एक बच्चा हॉट सीट पर बैठे था। उससे बातचीत के दौरान एक्टर ने अपनी क्रश का खुलासा कर दिया। उस कंटेस्टेंट की बहन ने शो में बिग बी के सामने उसकी पोल खोलते हुए कहा कि उसे कई लड़कियों पर क्रश है।
अमिताभ को सब लड़कियों पर है क्रश
ऐसे में वो कंटेस्टेंट बोला, ‘सर मत कहो, मुझे उस स्कूल में वापस जाना है।’ इसके बाद उसने उल्टा अमिताभ से ही सवाल कर लिया और उनसे पूछा, ‘आपको कितनी लड़कियों पर क्रश था?’ इसका जवाब अमिताभ बच्चन ने बड़ी ही चतुराई के साथ दिया। उन्होंने कहा, ‘दुनिया में जितनी भी लड़कियां हैं उन सब पर क्रश होता है। क्योंकि हर कोई खूबसूरत है। जितनी भी महिलाएं बैठी हैं सब पर क्रश है। जितने पुरुष बैठे हैं, वो सब मित्र हो गए।’
बिग बी ने जीता फैंस का दिल
अब अमिताभ बच्चन की इस बात पर फैंस भी फिदा हो गए हैं। सभी को उनका यूं हर महिला की इज्जत करना काफी पसंद आ रहा है। ये बात कहकर एक बार एक्टर ने फैंस का दिल जीत लिया है। वैसे भी अक्सर इस शो में अमिताभ कुछ न कुछ ऐसा ही कहते हैं कि लोगों का प्यार उनके लिए बढ़ता ही चला जाता है। वहीं, KBC कि TRP भी लगातार बढ़ती जा रही है। हर एपिसोड काफी इंटरस्टिंग होता है।
संबंधित खबरें
Miss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 hr agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
3 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
3 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
21 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
21 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
22 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines