हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'हमारे लिए कुछ भी नहीं...', जब Amitabh Bachchan ने Aishwarya Rai के लिए कही थी ऐसी बात

अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या का रिश्ता हमेशा ही बेहद खास रहा है। दोनों ससुर-बहू की बॉन्डिंग बेहद गहरी है। इतना ही नहीं बल्कि दोनों फिल्मों में भी एक-दूसरे के साथ काम कर चुके हैं। बिग बी भी हमेशा अपनी बहू की तारीफ करते हैं।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan, Aishwarya Rai

बॉलीवुड की पॉपुलर फैमिली में से एक ‘बच्चन फैमिली’ अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें जया बच्चन अपनी बहू ऐश्वर्या को लेकर बात करती नजर आ रही थीं और उन्होंने ऐश की तारीफ की थी। ना सिर्फ जया बच्चन बल्कि अमिताभ बच्चन भी अपनी बहू की तारीफ करने से पीछे नहीं हटते हैं।

बिग बी और बच्चन बहू

दरअसल, इस वक्त बिग बी और बच्चन बहू का एक पुराना किस्सा चर्चा में बना हुआ है। एक बार अमिताभ ने खुलकर बहू ऐश के बारे में बातें की थीं। इस दौरान बिग बी ने कहा था कि हमारे लिए कुछ भी नहीं बदला है, यह ऐसा था जैसे एक बेटी चली गई और दूसरी आ गई। बता दें कि अमिताभ बच्चन ने साल 2019 में एक इवेंट में ये सब कहा था।

इमोशनल हो गए थे बिग बी

गौरतलब है कि बिग बी अपनी बेटी श्वेता से बेहद प्यार करते हैं और अपनी बहू से भी उनका प्यार उतना ही है। इसलिए वो ऐश को बहू नहीं बल्कि बेटी मानते हैं। साल 2020 में भी जब ऐश और बेटी आराध्या को कोरोना हो गया था और दोनों अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद घर आए थे, तो इस दौरान अमिताभ बच्चन इमोशनल हो गए थे। हालांकि, बीते साल से बच्चन बहू और परिवार की अनबन की अफवाहें भी सुनने को मिल रही है।

विज्ञापन

रह-रहकर उड़ती हैं अफवाहें

जी हां, अफवाहें हैं कि अभिषेक बच्चन और ऐश के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों अलग हो चुके हैं। हालांकि, इस अफवाहों पर तब विराम लग गया था जब अभिषेक बच्चन, बेटी आराध्या और ऐश के साथ नजर आए थे, लेकिन रह-रहकर इन अफवाहों को हवा मिलती रहती है और इंटरनेट पर लोग तरह-तरह की बातें करते नजर आते हैं, लेकिन ये अफवाहें हर बार झूठी ही निकलती हैं।

यह भी पढ़ें- Shahrukh Khan की वाइफ के रेस्टोरेंट में ‘नकली’ पनीर, इन्फ्लुएंसर का दावा, Gauri Khan की टीम ने दिया जवाब

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola