अभी कुछ देर पहले बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज कुमार पंचतत्व में विलीन हुए हैं। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा था। मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में मनोज कुमार का अंतिम संस्कार रखा गया था। इस दौरान अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, प्रेम चोपड़ा, अनु मलिक, डायरेक्टर उमंग कुमार, रजा मुराद, सलीम खान और उनके बेटे अरबाज खान भी श्मशान घाट पर दिखाई दिए।
अमिताभ और सलीम खान दिखे साथ
अब सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिस वीडियो ने अब सभी सोशल मीडिया यूजर्स का अटेंशन ग्रैब कर लिया है, वो अमिताभ बच्चन और सलीम खान का है। वीडियो में दो दिग्गज एक-साथ नजर आ रहे हैं। मनोज कुमार को विदाई देने के बाद अमिताभ बच्चन की मुलाकात सलमान खान के पिता सलीम खान से हुई। श्मशान घाट से घर लौटते समय इन दोनों को प्यार से मिलते हुए देखा गया।
सलीम खान का हाथ थामे दिखे बिग बी
अरबाज जहां इस वक्त अपने बुजुर्ग पिता के साथ चलते नजर आए। वहीं, बिग बी भी सलीम खान का सहारा बनते हुए दिखाई दिए। सलीम खान पिछले कुछ समय से जब भी दिखाई देते हैं, तो उन्हें देखकर फैंस मायूस हो जाते हैं क्योंकि अब सलीम खान को चलने में तकलीफ होने लगी है। उन्हें सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में सलीम खान की मदद के लिए कई लोग मौजूद थे। फिर भी बिग बी उनका हाथ थामे चलते दिखाई दिए।
यह भी पढ़ें: पंचतत्व में विलीन हुए मनोज कुमार, बेटे कुणाल ने दी मुखाग्नि; वीडियो आया सामने
अमिताभ बच्चन ने सलीम को प्यार से लगाया गले
इन दोनों को वीडियो में अलविदा कहते हुए ना सिर्फ हाथ मिलाते हुए देखा जा सकता है, बल्कि सलीम खान और अमिताभ बच्चन प्यार से गले भी लग रहे हैं। जिस इज्जत और सम्मान के साथ ये दोनों दिग्गज मिले हैं, वो देखकर फैंस भी खुश दिखाई दे रहे हैं। अमिताभ ने जिस तरह से सिक्योरिटी को सलीम खान का हाथ सौंपा, वो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का दिल पिघल गया है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
7 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
10 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
11 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
12 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
13 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
13 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
14 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
14 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines