Amitabh Bachchan: इस टाइम पूरा सोशल मीडिया टीम इंडिया की जीत की बधाई से भरा पड़ा है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई टीम की तारीफ कर रहा है। इस बीच बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का भी पोस्ट सामने आया, जो आते ही वायरल हो गया। इस पोस्ट में बिग बी ना खुद खुलासा किया कि उन्होंने इस बार विश्व कप मैच क्यों नहीं देखा? आइए आपको बताते हैं कि आखिर अमिताभ ने क्यों टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का मैच नहीं देखा?
बिग बी ने शेयर किया पोस्ट
अमिताभ बच्चन ने टीम इंडिया की जीत पर एक खास पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट को बिग बी ने एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि आंसू बह रहे हैं… उन आंसुओं के साथ जो टीम इंडिया बहाती है… वर्ल्ड चैंपियनंस इंडिया। भारत माता की जय, जय हिन्द, जय हिन्द, जय हिन्द। इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बताया कि उन्होंने मैच क्यों नहीं देखा। मैंच ना देखने की वजह बताते हुए बिग बी ने कहा कि उत्साह, भावनाएं और आशंकाएं… सब कुछ किया और खत्म हो गया… टीवी नहीं देखा… जब मैं देखता हूं तो हम हार जाते हैं..! दिमाग में और कुछ भी नहीं आता है.. बस टीम के आंसुओं के साथ तालमेल बिठाने वाले आंसू हैं।”
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने लिया रिटायरमेंट
वहीं, अगर मैच की बात करें तो टीम ने बेहद कमाल का काम किया है। टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से मात दी और जीत अपने नाम की। जीत के बात टीम की आंखें नम थी और हर कोई बेहद भावुक था। हालांकि फाइनल मैच के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट से रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट भी कर दी।
‘कल्कि 2898 एडी’ मचा रही गदर
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आए हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कमाल कर रही है और इस पर नोटों की खूब बारिश हो रही है। हर कोई इस फिल्म की तारीफ कर रहा है। फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में बिग बी के अलावा प्रभास और दीपिका पादुकोण जैसे सितारें भी हैं। इसके साथ ही अगर इस फिल्म की कमाई की बात करें तो Sacnilk.com के अनुसार, ‘कल्कि 2898 एडी’ ने केवल तीन दिनों में भारत में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जो अपने आपमें बड़ी बात है। हालांकि इन सबमें देखने वाली बात ये होगी कि इस फिल्म की कमाई कहां जाकर रूकेगी।
यह भी पढ़ें- Natasa Stankovic की किस पोस्ट का इंतजार कर रहे फैंस? क्या फिर Hardik Pandya से जुड़ा है मामला?
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
12 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
16 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
16 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
17 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
19 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
19 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
20 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines