Vandana Saini
मेरा नाम वंदना सैनी है। मैं पिछले सात साल से मीडिया से जुड़ी हुई हूं और India News, Patrika जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ काम कर रही हूं।
Read More---विज्ञापन---
Bollywood Stars Who Failed In Politics: हाल में बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं, जिससे सुनने के बाद फैंस भी हैरान हैं। दरअसल, खबरों की माने तो एक्ट्रेस अब राजनीति की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, माधुरी भारतीय जनता पार्टी (BJP) में एंट्री मार सकती हैं। हालांकि, इससे पहले भी साल 2019 में एक्ट्रेस के राजनीति में उतरने की खबरें आई थीं। फिलहाल इन खबरों की लेकर एक्ट्रेस की ओर से कोई आधिकारिकी पुष्टि या बयान सामने नहीं आया है।
अगर देखा जाए माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) से पहले बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स राजनीति में कदम रख चुके हैं, जिनमें से कुछ सफल रहे तो कुछ को असफलता का भी समना किया है, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। इस लिस्ट में इंडस्ट्री के कई टॉप स्टार्स के नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें: भारत की पहली सर्जिकल स्ट्राइक की कहानी कहेगी Sky Force, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी Akshay Kumar की नई फिल्म
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम इस लिस्ट में पहले नंबर पर है, जिन्होंने जया बच्चन से पहले राजनीति की दुनिया में कदम रखन की कोशिश की थी, लेकिन उनकी ये कोशिश नाकाम साबित हुई। दरअसल, बिग बी ने इलाहाबाद लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी, लेकिन बाद में वो समझ गए की इंडस्ट्री से अलग राजनीति में उनका करियर ठीक नहीं रहेगा।
धर्मेन्द्र ने भी साल 2004 में बीजेपी (BJP) का हाथ थामा था। पार्टी की ओर से उनको बीकानेर से टिकट देकर लोकसभा में पहुंचा गया था। हालांकि, जब भी सदन की कार्यवाही या सत्र चलता था तो वो उसमें नहीं जाते थे, जिसके चलते राजनीति में उनका करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया।
गोविंदा भी लिस्ट में शामिल है। उन्होंने भी साल 2004 में कांग्रेस पार्टी का हाथ थामते हुए राजनीति में जाने का मन बनाया था, लेकिन कुछ समय बाद एक्टर ये समझ गए कि ये सब काम उनके बस की बात नहीं है।
दिग्गज एक्ट्रेस रेखा भी साल 2012 से राज्यसभा सांसद रही हैं। हालांकि, एक्ट्रेस सदन में सत्र के दौरान कम ही आया करती थीं, जिसका सीधा असर उनके राजनीति करियर के लिए भारी साबित हुआ और एक्ट्रेस ने भी राजनीति में एक्टिव रहना कम कर दिया।
उर्मिला मातोंडकर को भी राजनीति का चस्का लग चुका है। साल 2019 में एक्ट्रेस ने कांग्रेस पार्टी से लोकसभा चुनावों में कदम रखा, लेकिन इसके उनको बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इस चुनाव में एक्ट्रेस ने सीधे तौर पर बीजेपी के गोपाल शेट्टी को टक्कर दी थी। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने शिवसेना ज्वाइन कर चुकी हैं।
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने भी राजनीति में आने का सपना देखा था, जो अधूरा ही रह गया। एक बार एक्टर ने ये ऐलान किया था कि वो साल 2021 में वे नई पार्टी बनाएंगे और विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगे, लेकिन ऐसा कभी हो नहीं पाया।
दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना भी साल 1992 में कांग्रेस पार्टी की ओर से दिल्ली सीट पर चुनाव लड़ चुके हैं, जिसके बाद एक्टर 4 साल तक राजनीति में एक्टिव रहे। इसके बाद एक्टर ने साल 1996 में राजनीति को छोड़ दिया था।
शेखर सुमन का नाम भी लिस्ट में शामिल है, जिन्होंने साल 2009 में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी, लेकिन 3 साल में ही एक्टर ने राजनीति को अलविदा कह दिया। इस दौरान एक्टर ने शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ भी चुनाव लड़ा था, जहां वो हार गए थे।
Sunny Deol
‘गदर 2’ एक्टर सनी देओल भी साल 2019 में बीजेपी से जुड़े थे। वो गुरदासपुर सीट से लोकसभा चुनाव में खड़े हुए थे, लेकिन 4 साल बाद उन्होंने राजनीति छोड़ने का फैसला किया।
(Tramadol)
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।