गुजरात के अहमदाबाद में बीते दिन यानी 12 जून को बड़ा विमान हादसा हो गया। इस प्लेन क्रैश में सिर्फ एक शख्स की जान बच पाई, बाकी सभी की मौत हो गई। घटना का मंजर बेहदल भयावह था और पीड़ित परिवारवालों का भी बुरा हाल है। इस दुखद घटना पर पूरे देश ने दुख जताया और सभी ने पीड़ित परिवारवालों के लिए दुआ मांगी। इस बीच अब घटना पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का रिएक्शन भी आ गया है। आइए जानते हैं कि बिग बी ने इस घटना पर क्या कहा?
अमिताभ बच्चन ने शेयर किया पोस्ट
अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में बिग बी ने लिखा है कि T 5410 – हे भगवान! हे भगवान! हे भगवान! स्तब्ध! सुन्न! ईश्वर कृपा ! हृदय से प्रार्थनाएं! और हाथ जोड़ने वाली इमोजी। हालांकि, अमिताभ बच्चन ने 12 जून को 4:23 मिनट पर भी एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में बिग बी ने लिखा कि T 5409 – देखना!
यूजर्स ने किया ट्रोल
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर अब यूजर्स भी अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर लिखा कि इसका क्या मतलब है। दूसरे यूजर ने लिखा कि 24 घंटे बाद जब पूरा देश इस पर रोकर थक गया है। एक और यूजर ने कहा कि हिंदी में रिप्लाई कर दो सर। एक और यूजर ने लिखा कि आप 24 घंटे लेट हो गए। एक और यूजर ने लिखा कि ये पोस्ट किसलिए किया गया है। इस तरह यूजर्स कमेंट्स के जरिए बिग बी को ट्रोल कर रहे हैं।
सिर्फ एक शख्स की बची जान
बता दें कि 12 जून को एअर इंडिया के इस विमान हादसे में कोई भी जिंदा नहीं बचा। इस हादसे में सिर्फ एक शख्स की जान बच पाई। हादसे के जितने भी फोटोज और वीडियो सामने आए हैं, सभी बेहद हैरान करने वाले हैं। सोशल मीडिया पर पीड़ित परिवारवालों के रोते-बिलखते वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें लोग प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Ahmedabad Plane Crash के 24 घंटे बाद बिग बी ने जताया दुख, क्या बोले Amitabh Bachchan?
संबंधित खबरें
11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
17 mins agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
8 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
10 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
12 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
15 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
16 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
18 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines