Amitabh Bachchan at Anant-Radhika Wedding: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी हो गई है। इस ग्रैंड वेडिंग में ना सिर्फ देसी बल्कि विदेशी ने भी खूब रौनक जमाई। हालांकि अनंत की शादी में बिग बी ने भी लोगों का खूब ध्यान खींचा। जी हां, सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं।
बिग बी ने लूटी लाइमलाइट
दरअसल, इंटरनेट पर अमिताभ बच्चन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में बिग बी रामदेव के साथ नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन और रामदेव का ये वीडियो लोगों के दिलों को छू रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बिग बी और रामदेव आपस में कुछ बात कर रहे हैं और बेहद जोर-जोर से हंस रहे हैं।
यूजर्स ने की तारीफ
इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री भी बगल में ही खड़े थे अमिताभ और रामदेव की बात सुनकर वो भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया कि ये लोग बहुत ज्यादा खुश हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि बहुत-बहुत बधाई। तीसरे यूजर ने लिखा कि मुबारक हो। इस तरह के कमेंट्स यूजर इस वीडियो को देखकर कर रहे हैं।
रजनीकांत को रोका
इतना ही नहीं बल्कि इस शादी से अमिताभ का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जी हां, इस वीडियो में बिग बी और साउथ सुपरस्टार रजनीकांत नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही सुपरस्टार रजनीकांत, अमिताभ बच्चन के पास आते हैं, तो वो उनके पैर छूने के लिए झुकते हैं, लेकिन बिग बी उन्हें बीच में ही रोक लेते हैं और गले से लगा लेते हैं। इसके बाद दोनों सितारे आपस में बात करते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों का ये वीडियो खूब चर्चा का विषय बना हुआ है।
यूजर्स ने की तारीफ
यूजर्स भी इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया कि पुराने हीरोज जैसा कोई नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा कि बिग बी संस्कार। तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि दोनों का एक-दूसरे के लिए सम्मान। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Anant-Radhika की शादी नहीं Anushka Sharma ने अटेंड किया कीर्तन! जानें कौन हैं कृष्ण दास?
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
14 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
14 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
16 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
17 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
20 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
20 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
21 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
21 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines