हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

KBC की पहली करोड़पति... जिसके पास न बैंक अकाउंट था और न ही पैन कार्ड; जानें कहां रखा था इतना सारा पैसा?

विज्ञापन
Amitabh Bachchan KBC

Amitabh Bachchan 2000 KBC: इन दिनों अपने क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ (Kaun Banega Crorepati 15) को लेकर सुर्खियों में रहने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के करियर का ये पहला और आखिरी ऐसा टीवी शो हैं, जिससे उनको खूब पहचान मिली। इस शो की शुरुआत साल 2000 में हुई थी। शो का खूब पसंद भी किया गया था। तब से लेकर आज-तक इस शो की टीआरपी के मामले में भी काफी हाई रहता है। हालांकि, ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 3’ (Kaun Banega Crorepati Season 3) को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने होस्ट किया था, लेकिन इसके बाद फिर शो के सभी सीजन में बिग बी ही नजर आए थे।

वहीं, अगर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati) के पहले सीजन के विनर के बारे में बात करें तो, इस शो में एक ऐसी महिला ने प्राइज मनी जीती थी, जिसके पास ना बैंक अकाउंट था और ना ही पैन कार्ड। जी हां… यहां हम बात करते रहे हैं झारखंड की राहत तसनीम (Rahat Tasneem) की।

Amitabh Bachchan KBC Winner Rahat Taslim (Credit – Google)

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: KCB 15: क्या अंधविश्वास पर भरोसा करते हैं Amitabh Bachchan? बिग बी का आया ये जवाब

37 साल के राहत तसनीम (Rahat Tasneem) ने इस शो में 1 करोड़ रुपये तक की राशी जीती थी। हालांकि, इस राशि तक पहुंचने के लिए राहत ने ‘फोन अ फ्रेंड’, ‘डबल डिप’, ‘एक्पर्ट एडवाइज’ और ‘ऑडियंस पोल’ जैसी सभी लाइफ लाइन्स का इस्तेमाल कर चुकी थीं, लेकिन ये बात कोई नहीं जानता है कि इतनी बड़ी राशि को जीतने वाली राहत के पास ना तो बैंक अकाउंट था और ना ही पैन कार्ड।

विज्ञापन

Amitabh Bachchan KBC Winner Rahat Taslim (Credit – Google)

राहत ने राशि जीतने के बाद किया ये काम

KBC का पहला सीजन जीतने वाली राहत तसनीम (Rahat Tasneem) ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि ‘शो में जाने से पहले ही हमें बता दिया गया था कि सभी प्रतिभागियों के पास बैंक अकाउंट और पैन कार्ड होना जरूरी है और जैसे ही हम घर लौटे सबसे पहले मैंने जाकर अपना बैंक अकाउंट खुलवाया और पैन कार्ड के लिए अप्लाई किया’।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola