सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की आज भी वैसी ही फैन फॉलोइंग है, जैसे सालों पहले हुआ करती थीं। बड़े पर्दे से लेकर बिग बी की नॉर्मल लाइफ के बारे में अक्सर कुछ ना कुछ सुनने को मिल ही जाता है। अमिताभ बच्चन 82 साल के हैं और इस उम्र में भी एक्टर की बड़ी संख्या में फीमेल फैंस हैं। इस उम्र में भी यंग फीमेल्स अमिताभ के संग फ्लर्ट करती हैं, इस पर बिग बी का क्या कहना है? आइए जानते हैं…
फैन ने बिग बी से किया सवाल
दरअसल, सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा के शो का एक वीडियो मौजूद है। इस दौरान ऑडियंस में से एक फैन बिग बी से सवाल करती हैं कि जब यंग हीरोइंस आपके संग फ्लर्ट करती हैं, तो आपको कैसा लगता है। फैन के इस सवाल पर अमिताभ बच्चन कहते हैं कि कहां हैं वो? दिखाइए मुझे… इस जवाब पर सभी जोर से हंसने लगते हैं। इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे बिग बी कहते हैं कि मेरे पास कोई नहीं आता है।
आपके पास कोई हो तो भेज दीजिए- बिग बी
अमिताभ ने आगे कहा कि आपको बहुत बड़ी गलतफहमी है। आपके पास कोई हो तो भेज दीजिए। इस पर फीमेल फैन कहती हैं कि सर, यहां तो लाइन लग जाएगी। इसके जवाब में बिग बी कहते हैं कि नहीं ऐसा नहीं होगा, आप लाकर तो देखिए। इस पर सभी फिर से जोर से ठहाका लगा देते हैं। इसके आगे वीडियो में कपिल शर्मा नजर आते हैं, जो कहते हैं कि सर मैं भी थोड़ा-थोड़ा सहमत हूं।
कपिल शर्मा ने भी पूछा सवाल
कपिल ने आगे कहा कि कुछ दिनों पहले फिल्म ‘राम-लीला’ आई और आपने दीपिका को सुंदर-सा बुके भेजा। इसके पहले फिल्म ‘क्वीन’ आई थी, तो आपने कंगना को बेस्ट विशेज दी। अगर आप वो सब काम करेंगे, जो हमें करने हैं, तो फिर हम क्या करेंगे। इस पर बिग बी सहित सभी जोर से हंस देते हैं। हालांकि, अमिताभ कहते हैं कि आप परेशान ना हो, आज के शो के बाद मैं आपको भी फूल भेजने वाला हूं।
यह भी पढ़ें- ‘पिक्चर अभी बाकी है…’, IGL विवाद के बाद Ranveer Allahbadia ने ये क्या बोला?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
6 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
7 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
7 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
8 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
8 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
9 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
11 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines