Amitabh Bachchan, KBC 16: इन दिनों टीवी का पॉपुलर शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 16वां सीजन ऑन एयर हो रहा है। शो के होस्ट यानी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी शो में कुछ ना कुछ रिवील करते ही रहते हैं। फैंस को भी अमिताभ के नए-नए खुलासे बेहद पसंद आते हैं और सभी उनकी खूब तारीफ भी करते हैं। हाल ही में अब बिग बी ने फिर कुछ ऐसा ही खुलासा शो के मंच पर किया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर अमिताभ बच्चन ने ऐसा क्या कहा, तो आइए जानते हैं…
रेणुका पट्टनशेट्टी ने बीच में छोड़ा गेम
दरअसल, हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ के लेटेस्ट एपिसोड के मंच पर महाराष्ट्र के सोलापुर की एक प्राइमरी स्कूल की टीचर रेणुका पट्टनशेट्टी नजर आईं। हालांकि रेणुका ने 12,50,000 रुपये जीते और गेम छोड़ने का फैसला किया। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट खेला और अहमदाबाद, गुजरात की श्रेया जानी हॉट सीट पर पहुंचीं।
अमिताभ ने किया सवाल
इसके बाद अमिताभ बच्चन श्रेया से सवाल करते हैं और इसके बाद जैसे ही श्रेया 40000 रुपये जीत लेती हैं, तो अमिताभ बच्चन तुरंत उन्हें बानस ट्रांसफर कर देते हैं। इसके बाद बिग बी श्रेया से Subconscious के बारे में पूछते हैं और कहते हैं कि ये क्या होता है। अमिताभ के सवाल पर श्रेया जवाब देती हैं और कहती हैं कि जब मैंने सबसे पहले बुक पढ़ना शुरू किया, तो ये मैंने सबसे पहले पढ़ी थी।
‘मेनीफेस्ट’ पर बोले बिग बी
इसके आगे उन्होंने कहा कि इस किताब में बताया गया है कि आप जो भी सोचोगे वो पूरा हो सकता है। इसके बाद बिग बी कहते हैं कि आजकल हमने देखा है, जो जवान पीढ़ी है वो ‘मेनीफेस्ट’ करती है। बिग बी कहते हैं कि वो लिख देते हैं और वो सच भी हो जाता है। उन्होंने कहा कि हमने इसके बारे में सुना था, हमारे घर के अंदर जौ नौजवान पीढ़ी है वो कई बार ऐसा बोलते रहते हैं।
मुझे दो महीने में कुछ चाहिए था- अमिताभ
बिग बी ने आगे कहा कि जब मैंने उनसे पूछा कि ये क्या है, तो उन्होंने मुझे समझाया, जैसे अभी आपने समझाया। बिग बी ने कबा कि तब मैंने भी सोचा कि मुझे ये करना चाहिए, वो करना चाहिए और लिख करके जेब में रख लिया। उन्होंने आगे कहा कि दो महीने में हमें कुछ चाहिए था, लेकिन वो आया नहीं। इसके बाद श्रेया कहती हैं, तो फिर आपने वो उतनी पॉजिटिव एनर्जी से नहीं चाहा होगा।
मैंने बहुत जोर लगाया- बिग बी
इस पर बिग बी कहते हैं कि नहीं मैंने बहुत जोर लगाया था कि मिल जाए, मिल जाए, मिल जाए, लेकिन नहीं मिला। इस पर श्रेया ने कहा कि तो आपने इसे रियलिस्टक नहीं माना होगा। इसके बाद श्रेया कहती हैं कि ऐसा नहीं है कि बस जेब में लिख कर रख लिया। आपको उस पर काम भी करना होगा, बिना काम किए तो नहीं मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Anupamaa से एक और किरदार ने मोड़ा मुंह, क्या शो की TRP पर पड़ेगा असर?
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
9 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
11 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
12 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
13 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines