Amitabh Bachchan Movie That was first Indian movie to cross 10 crore in its Re-release: बॉक्स ऑफिस पर कुछ सुपरहिट फिल्मों का दोबारा से रिलीज होना पिछले काफी समय से चलता आ रहा है। पिछले साल अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन के मौके पर उनकी 11 ब्लॉकबस्टर फिल्में दोबारा से रिलीज हुई थीं। इस मौके पर उनके फैंस को एक बार फिर उनके यादगार किरदारों पर पर्दे पर देखने का मौका मिला था। कुछ इसी तरह रणबीर कपूर की फिल्म ‘रॉकस्टार’ के साथ भी हुआ। इस फिल्म ने दोबारा रिलीज होने के एक महीने में 5 करोड़ रुपये कमा लिए।
लेकिन क्या आपको पता है बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के दोबारा रिलीज होने के ट्रेंड को जिस फिल्म के साथ शुरू किया गया था उसने उस समय भी 10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वो फिल्म थी- ‘शोले’।
‘शोले’ ने कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़े
मेगा स्टार अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की मौजूदगी में बनी इस फिल्म ने पहली बार तो पर्दे पर कमाल किया ही था लेकिन जब इस फिल्म को दोबारा रिलीज किया गया इसने फिर से अपना जादू बिखेर दिया। अमिताभ बच्चन की इस फिल्म के 3डी वर्जन को भी जब बॉक्स ऑफस पर रिलीज किया गया तो इसने भी 13 करोड़ रुपये की कमाई की। इस फिल्म को केतन मेहता की कंपनी माया डिजीटल ने 3-डी में कन्वर्ट किया था।
Amitabh Bachchan Movie That was first Indian movie to cross 10 crore in its Re-release
फिल्म के 3-डी वर्जन ने भी मचाई धूम
पहले इस फिल्म के 3-डी वर्जन को 2021 में रिलीज किया जाना था लेकिन फिल्म का काम पूरा ना होने की वजह से इसे 3 जनवरी 2014 को रिलीज किया गया। इस फिल्म को कन्वर्ट करने के लिए कुल 350 लोगों की टीम ने काम किया था। इस फिल्म को दोबारा 1000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया और इसके रिलीज होने की जानकारी खुद सलीम खान और जावेद अख्तर ने दी थी।
फिल्म का 3-डी वर्जन इस वजह से रहा हिट
रमेश सिप्पी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि इस फिल्म के आइकोनिक सीन्स की वजह से जब इसे 3-डी में बदला गया तो पर्दे पर वो सीन बहुत ही ज्यादा अच्छे लगे। फिल्म की शुरुआत में ट्रेन का सीन हो या फिर घोड़े पर एक्शन सीन हो, 3-डी में कन्वर्ट होने के बाद इस फिल्म के सीन्स ने जलवा बिखेर दिया। फैंस को इसका 3-डी वर्जन काफी पसंद आया।
यह भी पढ़ें: Mirzapur 3 में बीना भाभी का फेवरेट कौन? गुड्डू भइया और डिंपी ने भी दिए दिलचस्प जवाब
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
28 mins agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 hr agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
3 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
4 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
21 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
22 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
23 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines