Sooryavansham Actor Ananda Vardhan: फिल्म ‘सूर्यवंशम‘ (Sooryavansham) साल 1999 में रिलीज हुई थी। ये एक ऐसी फिल्म है जिसके बारे में हर जनरेशन को पता होगा। पहले ये फिल्म इतनी पॉपुलर थी कि हर रोज टीवी पर उन्हें यही देखने को मिलती थी। वहीं, अब ‘सूर्यवंशम’ के कुछ सीन्स सोशल मीडिया पर मीम्स के रूप में लोगों को एंटरटेन करते हैं। इनमें सबसे पॉपुलर है अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का जहरीली खीर खाने के बाद खून की उल्टी करने वाला सीन। लेकिन क्या आप जानते हैं जिसने अमिताभ को ये खीर खिलाई थी वो बच्चा आज कहां है?
अमिताभ को खीर खिलाने वाला बच्चा हो गया बड़ा
इस फिल्म की रिलीज के 25 साल बाद ठाकुर भानुप्रताप सिंह को खीर खिलाने वाला बच्चा अब इतना बड़ा हो चुका है कि शक्ल से तो आप उसे पहचान भी नहीं पाएंगे। एक्टर आनंद वर्धन (Ananda Vardhan) ही फिल्म में अमिताभ के पोते बने थे। अब वो साउथ फिल्मों में काम कर रहे हैं। आनंद वर्धन ने अब एक इंटरव्यू में फिल्म में अमिताभ के साथ काम करने पर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। बता दें, अमिताभ की ये फिल्म तमिल की हिंदी रीमेक है और ओरिजिनल फिल्म में भी आनंद वर्धन ही नजर आए थे।
अमिताभ ने ही दिया था फिल्म में एक्टिंग का मौका
ऐसे में बिग बी ने ही मेकर्स को इस बात के लिए मनाया था कि इस फिल्म में भी आनंद वर्धन को ही लेना चाहिए। सेट पर बिग बी आनंद वर्धन को टाइगर के नाम से बुलाते थे और उनकी शूटिंग में मदद भी करते थे। अमिताभ बच्चन न सिर्फ उस चाइल्ड आर्टिस्ट को हिंदी सिखाते थे बल्कि उसके सीन देखकर उसे टिप्स भी देते थे, जिससे आनंद वर्धन की एक्टिंग भी इम्प्रूव हो गई। हालांकि, एक्टर ने खुलासा किया है कि अब वो अमिताभ बच्चन के कॉन्टैक्ट में नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha की शादी की इनसाइड डिटेल हुई रिवील; अंबानीज से कम नहीं होगा जश्न!
बिग बी को फिर खीर खिलाने चाहते हैं एक्टर
लेकिन एक्टर का कहना है कि वो बिग बी से मिलते हैं तो उन्हें फिर से खीर खिलाना चाहेंगे। बस इस खीर में जहर नहीं होगा। इसके अलावा वायरल मीम्स पर भी आनंद वर्धन ने मजेदार टिप्पणी की है। उन्होंने बताया कि वो इन्हें खूब एन्जॉय करते हैं। अगर वो कभी किसी बॉलीवुड प्रोजेक्ट में काम करते हैं तो मेकर्स को यही बताएंगे कि मैं वही खीर वाला बच्चा हूं। ये कहते ही सब उन्हें पहचान लेंगे।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
8 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
12 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
15 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
15 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
15 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
21 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines