टीवी का पॉपुलर क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ हमेशा ही दर्शकों की पहली पसंद रहा है। लोगों को इस शो के हर सीजन का बेसब्री से इंतजार रहता है। हर कोई शो के नए सीजन का इंतजार करता है। इस बार बिग बी के शो का 17वां सीजन आने वाला है। ऐसे में अब शो के 17वें सीजन के लिए अमिताभ बच्चन की फीस की चर्चा भी होने लगी है। आइए जानते हैं कि इस बार महानायक कितनी फीस वसूल करेंगे? साथ ही ये भी कि ‘केबीसी 16’ में उन्होंने कितनी फीस ली थी और कौन-से सीजन की फीस ज्यादा है?
‘केबीसी 16′ की फीस
रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 16वें सीजन में अमिताभ बच्चन की फीस की बात करें तो इस सीजन के लिए बिग बी ने कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये लिए थे। हालांकि, इसको लेकर कोई ऑफिशियली जानकारी नहीं आई थी। वहीं, शो के 17वें सीजन की फीस भी पिछले सीजन के बराबर है। ऐसे में दोनों सीजन के लिए बिग बी ने 5 करोड़ रुपये लिए हैं।
‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17’ के लिए बिग बी की फीस?
शो शुरू होने से पहले हमेशा ही अमिताभ बच्चन की फीस को लेकर चर्चा होती है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ बच्चन को ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ को होस्ट करने के लिए हर एक एपिसोड के लिए 5 करोड़ रुपये मिलेंगे। हालांकि, इसको लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसी बस अफवाहें हैं।
‘सीआईडी 2′ की जगह से सकता है ‘केबीसी 17’
इसके अलावा अगर ये अफवाहें सच साबित होती है, तो इसी के साथ अमिताभ बच्चन टीवी के हाईएस्ट पेड एक्टर बन जाएंगे। बतौर होस्ट बिग बी ही वो स्टार होंगे, जिन्हें इतनी बड़ी रकम बतौर फीस एक एपिसोड के लिए मिलेगी। इसी के साथ ये भी सुनने में आया है कि ‘केबीसी 17’ पॉपुलर क्राइम-थ्रिलर शो ‘सीआईडी 2’ की जगह ले सकता है और इसके पीछ की वजह ‘सीआईडी 2’ की गिरती टीआरपी बताई जा रही है।
शो के 25 साल पूरे
इसी के साथ अगर ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17’ की बात करें तो हाल ही में इस सो का प्रोमो आया था, जो लोगों को बेहद पसंद आया। इस प्रोमो वीडियो में बिग बी के साथ सुम्बुल तौकीर खान भी नजर आई थी। हाल ही में शो ने अपने 25 साल भी पूरे किए हैं। शो की बात करें तो अमिताभ बच्चन का ये शो सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी टीवी पर ऑन एयर किया जाता है और सोनी लिव पर शो को स्ट्रीम किया जाता है। वहीं, अगर अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बी ‘कल्कि 2898 एडी 2’, ‘ब्रह्मास्त्र 2’ और ‘सेक्शन 84’ को लेकर चर्चा में हैं।
यह भी पढ़ें- Nick Jonas से पहले शादीशुदा मर्दों पर आया Priyanka Chopra का दिल, किस-किस के प्यार में हुई थी पागल?
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
5 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
9 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
12 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
13 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
13 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
19 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines