---विज्ञापन---

KBC 17: क्या था पहला एक करोड़ का सवाल? जिसका जवाब नहीं दे पाईं कशिश, क्या आपको पता है?

KBC 17: अमिताभ बच्चन का क्वीज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 17 के लेटेस्ट एपिसोड में दिल्ली की कशिश सिंघल 1 करोड़ के सवाल तक पहुंच गईं। हालांकि वो इस सवाल का जवाब देने में चूक गईं। चलिए आपको भी बताते हैं सवाल क्या था और इसका सही जवाब क्या है?

---खबर नीचे जारी है---

KBC 17: अमिताभ बच्चन का सबसे चर्चित शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ अपने 17वें सीजन को लेकर वापस लौट आया है। इस शो में देश के कोने-कोने से कंटेस्टेंट्स अपनी जनरल नॉलिज का परिचय देकर हॉट सीट पर बैठते हैं। इसके बाद शो के होस्ट अमिताभ बच्चन सवाल जवाब कर गेम क्वीज गेम शुरू करते हैं। शो के तीसरे एपिसोड में 21 साल की कशिश सिंघल ने हॉट सीट पर कब्जा किया। वहीं वो अपने ज्ञान से 1 करोड़ के सवाल तक पहुंच गई। हालांकि वो इस सवाल का जवाब देने से चूक गईं। चलिए आपको भी बताते हैं आखिर वो सवाल क्या था?

यह भी पढ़ें: Bigg Boss और KBC में कैसे होती है एंट्री? कहीं आप ना हो जाएं डॉक्टर की तरह धोखाधड़ी के शिकार

---खबर नीचे जारी है---

कितने पैसे जीतीं कशिश?

दिल्ली की रहने वाली कशिश ने अपनी सूझ-बूझ से कई सवालों के जवाब बखूबी दिए। अमिताभ बच्चन ने भी उनकी समझदारी की काफी तारीफ की। वहीं तीसरे एपिसोड में ही शो को ऐसा कंटेस्टेंट मिल गया जो एक करोड़ के सवाल तक पहुंचा। हालांकि वो इस सवाल का जवाब नहीं दे पाईं और उन्होंने शो को क्विट कर दिया। जिससे वो 50 लाख रुपये ही जीत पाईं।

क्या था 1 करोड़ का सवाल?

सवाल: ‘विसिगोथ के किस राजा ने शहर का घेरा हटाने के बदले फिरौती में काली मिर्च मांगी थी, जो उस समय प्राचीन रोम भारत से मंगाता था?’
सवाल के ऑप्शन्स: A- लुडोविक, B- एमेरिक, C- अलारिक और D- थियोडोरिक।
सही जवाब: ऑप्शन C- अलारिक

---खबर नीचे जारी है---

पिता का कर्ज चुकाएंगी कशिश

अमिताभ बच्चन से बातचीत करते हुए कशिश ने अपनी लाइफ के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि गणित विषय उनका फेवरेट है। 12वीं कक्षा पास करने के बाद से ही वो डिफेंस कोर्स की तैयारी कर रही थीं। वहीं जब शो के होस्ट बिग बी ने कशिश से पूछा कि वो इस धनराशि का क्या करेंगे तो उन्होंने कहा कि इन पैसों से वो अपने पिता का 15 लाख का कर्ज चुकाएंगी।

अपकमिंग एपिसोड में कौन आएगा नजर?

वहीं मेकर्स ने हाल ही में नया प्रामो जारी किया है। जिसमें अपकमिंग एपिसोड में भारतीय सशस्त्र बलों की तीन महिला सदस्य नजर आएंगी। वो काई और नहीं बल्कि भारतीय वायु सेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह, कर्नल सोफिया कुरैशी और भारतीय नौसेना की कमांडर प्रेरणा देवस्थली हैं। इन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर मीडिया ब्रीफिंग कर देश का गौरव बढ़ाया था।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: KBC 16 या 17…. किस सीजन में Amitabh Bachchan ने ली ज्यादा फीस?

First published on: Aug 14, 2025 02:10 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola