अमिताभ बच्चन के घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा, 24 घंटे तैनात रहेगी पुलिस, जानिए क्या है पूरा मामला

Amitabh Bachchan House Security: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन को लेकर खबर सामने आ रही है कि उनके घर की सुरक्षा बढ़ाई गई है. उनके दोनों बंगले प्रतीक्षा और जलसा के बाहर पुलिस कर्मियों को सिविल ड्रेस में तैनात किया गया है.

Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan House Security, Amitabh Bachchan Security

अमिताभ बच्चन. (File photo)

Amitabh Bachchan Security: सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन को लेकर खबर सामने आ रही है कि उनकी जान खतरे में हैं. बताया जा रहा है कि अभिनेता को खालिस्तानी समूह की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है. इसके बाद उनके घर के बाहर पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है. बिग बी के घर के बाहर पुलिस 24 घंटे तक रहेगी. ऐसे में चलिए बताते हैं आखिर ये मामले शुरू कहां से हुआ.

विज्ञापन

दरअसल, ये मामला तब शुरू हुआ जब टीवी रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ में दिलजीत दोसांझ ने बिग बी के पैर छुए थे. इसके बाद सिंगर को जान से मारने की धमकियां मिलने लगी थी. फिर उन्होंने इस पर सफाई भी दी थी. लेकिन, फिर भी ये मामला ठंडा नहीं हुआ. ये नजारा समूह ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था. फिर केंद्रीय एजेंसियों ने अमिताभ बच्चन पर हमले की आशंका जताई. अब प्रशासन द्वारा बड़ा कदम उठाते हुए उनके घर पर पुलिस 24 घंटे के लिए तैनात किया गया है. उनके दोनों बंगले प्रतीक्षा और जलसा के बाहर सिक्योरिटी को टाइट कर दिया गया है.

विज्ञापन

आपको बता दें कि 83 साल के अमिताभ बच्चन आज भी काम करते हैं. वह फिल्मों में काफी एक्टिव हैं. इसे देखते हुए उनकी सुरक्षा को बढ़ाया गया है. पुलिस कर्मियों के सिविल ड्रेस में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस कर्मियों को देखा जा सकता है.

विज्ञापन

खालिस्तानी आतंकवादी संगठन के निशाने पर अमिताभ बच्चन

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन, खालिस्तानी आतंकवादी संगठन ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ (SFJ) के निशाने पर हैं. वहीं, इस लिस्ट में दिलजीत दोसांझ का नाम भी शामिल है. उन्हें केबीसी 17 में बिग बी के पैर छूने पर धमकी मिली थी. SFJ ने दिलजीत के इस काम को गुरुओं का अपमान बताया है. जांच एजेंसियों का मानना है कि इस घटना के जरिए प्रतिबंधित समूह 1984 के दंगों से जुड़े हैशटैग का इस्तेमाल करके हिंसा भड़काने की कोशिश कर रहा है. एसएफजे की ओर से दावा किया जा रहा है कि जब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दंगे हुए थे तो उस समय अमिताभ बच्चन ने खून का बदला खून की बात कही थी. उनका मानना है कि उन्होंने अपने इन शब्दों से हिंसा भड़ाई थी और बड़ी संख्या में सिख मारे गए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ