Amitabh Bachchan Gifts Daughter Juhu Bungalow: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपने दौर के सबसे सफल एक्टर्स में से एक हैं। साथ ही वो आज के जमाने के यंग एक्टर्स को भी जमकर टक्कर दे रहे हैं। ऐसे में उनके पास शुरू से अभी तक काम की कोई कमी नहीं है। उन्होंने नाम, पैसे, दौलत और शौहरत सब कमाया है। आज उनके पास इतना पैसा है कि वो पानी की तरह उसे बहा सकते हैं। ऐसे ही एक नमूना अब सामने आया है। अमिताभ ने अब अपनी लाड़ली बेटी को इतना महंगा तौहफा दिया है जिसके बारे में जानकार आपके भी पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।
यह भी पढ़ें: मशहूर एक्टर के हाथों में हाथ डाले चलती दिखीं Ameesha Patel, क्या एक्ट्रेस कर रही हैं डेट?
जुहू वाला बंगला हुआ श्वेता के नाम
मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि बिग बी ने अब अपनी लाड़ली श्वेता नंदा (Shweta Bachchan Nanda) को एक बेहद कीमती गिफ्ट दिया है जो उनके दिल के बेहद करीब है। कहा जा रहा है कि अमिताभ ने अपनी बेटी श्वेता बच्चन नंदा को करोड़ों रूपए का गिफ्ट थमा दिया है। उन्होंने अपना जुहू वाला बंगला ‘प्रतीक्षा’ श्वेता के नाम कर दिया है। एक्टर के इस कदम के बारे में जानकर फैंस भी शॉक्ड रह गए हैं।
50 करोड़ से ज्यादा है कीमत
खबरों की मानें तो, ये प्रॉपर्टी मुंबई के जुहू में 890.47 वर्ग मीटर और 674 वर्ग मीटर आकार के दो प्लॉट्स पर बनी हुई है। इस आलीशान बंगले ‘प्रतीक्षा’ के लिए अब करीब 50.65 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया गया है। इसकी कीमत कितनी होगी ये जानकर आपकी आंखें खुली रह जाएंगी। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बंगले की कीमत फिलहाल 50.63 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। ऐसे में अमिताभ का अपनी बेटी को इतना महंगा तोहफा देना सभी को हैरान कर रहा है।
बेटी पर प्यार लुटाते हैं अमिताभ
बता दें, बिग बी अपनी फैमिली से बेहद प्यार करते हैं। अपने दोनों बच्चों पर वो जान छिड़कते हैं। ऐसे में उनका बेटी को यू महंगा तौहफा देना कोई बड़ी बात नहीं है। उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन हाल ही में फिल्म ‘गणपत’ में नज़र आए थे। इसके अलावा अब वो ‘सेक्शन 84’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ में भी दिखाई देने वाले हैं।
संबंधित खबरें
Miss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
50 mins agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
3 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
3 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
20 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
21 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
22 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines