सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘केबीसी 11’ को होस्ट कर रहे हैं. लेकिन, वह किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं. इसकी वजह उनकी पोस्ट या फिर कोई किस्से कहानियां होती हैं. ‘केबीसी’ के सेट पर कई बार वह कुछ ऐसा शेयर करते हैं, जो काफी चर्चा में रहता है. ऐसे में अब उन्होंने देर रात एक पोस्ट शेयर की, जिसके बाद वह एक बार फिर से ट्रोल्स के निशाने पर आ गए. हालांकि, ये कोई पहली बार नहीं है जब अभिनेता ने देर रात को कोई पोस्ट साझा की हो. मेगास्टार रात को डेढ़ बजे भी ट्वीट करने से पीछे नहीं हटते हैं. अब उन्होंने अपनी एक्स पोस्ट में कुछ ऐसा लिख दिया, जिसे देखकर लोगों ने उन्हें चुप रहने की सलाह दी.
दरअसल, अमिताभ बच्चन ने एक्स अकाउंट पर एक नई पोस्ट देर रात को शेयर की. इसमें उन्होंने लिखा, ‘बाद में पता चला कि ब्रह्मांड तो खोपड़ी में है.’ उनकी इस पोस्ट पर लोगों ने तो अपनी प्रतिक्रिया दी साथ ही एक्टर रणवीर शौरी भी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने एक शॉकिंग रिएक्शन वाला फोटो शेयर किया है.
यह भी पढ़ें: ‘भूत बना दूंगा…’, मालती चाहर से भिड़े मृदुल तिवारी, कहा- ‘तेरे जैसे 50 को बेच दूंगा’
वहीं, अगर अमिताभ बच्चन की पोस्ट पर लोगों के रिएक्शन की बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘श्रीमान जी कभी ब्रह्मांड हिलता है और कभी ब्रह्मांड खोपड़ी के अंदर आ जाता है। मैं कहता हूं कुछ तो गड़बड़ है. यति ब्रह्मांड छोटा हो गया है या खोपड़ी बड़ी.’ दूसरे ने लिखा, ‘बस कर जाओ अंकल, बुढ़ापे में बकवास करने की भी कोई सीमा, कोई रेखा होती है.’ इसके साथ ही कइयों ने जया बच्चन को लेकर भी उन्हें ट्रोल किया. हालांकि, इस दौरान एक्टर ने किसी का भी कोई जवाब नहीं दिया है.
यह भी पढ़ें: 16 की उम्र में फिल्मी दुनिया में रखा कदम, कई एक्टर्स संग जुड़ा नाम; 71 की उम्र में भी सिंगल है ये एक्ट्रेस
एक दिन पहले भी लिखा था ‘ब्रह्मांड’ से जुड़ा पोस्ट
गौरतलब है कि 82 साल के अमिताभ बच्चन ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट इससे एक दिन पहले भी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने ब्रह्मांड का जिक्र किया था. उन्होंने 8 अक्टूबर की देर रात ढाई बजे एक्स पर पोस्ट साझा किया था. इसमें लिखा था, ‘ऊपर देखा, इधर उधर देखा- पूरा ब्रह्मांड हिल गया.’ उस समय भी लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था. आपको बता दें कि बहुत कम ही होता है, जब बिग बी अपनी किसी पोस्ट पर ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देते हैं.
इन सबसे परे अगर अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वह ‘कल्कि 2898 एडी – पार्ट 2’ जैसी कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं. वहीं. फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ में अभिनेता वॉइसओवर करेंगे, जिसका खुलासा ‘केबीसी’ में हुआ था.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में गिरी फरहाना भट्ट की सरकार, किस कंटेस्टेंट के हाथ आई घर की सत्ता?
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
30 mins agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
19 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
19 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
20 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
22 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
23 hrs agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 day agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines