हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

‘हम तो आपको देखने आए हैं...’, KBC 16 में Amitabh Bachchan ने किया महिला से फ्लर्ट

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। एक्टर ने अब सेट पर एक महिला से जिस तरह से फ्लर्ट किया वो देखकर हर कोई शॉक्ड है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati) की शूटिंग में बिजी हैं। अमिताभ इस शो का 16वां सीजन होस्ट कर रहे हैं और फैंस उन्हें देखकर बेहद खुश हैं। इसी बीच अब शो की शूटिंग के दौरान एक बेहद ही मजेदार किस्सा हुआ है। अब सेट पर अमिताभ बच्चन ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद फैंस भी हैरान हो गए हैं। उन्होंने अब सरेआम एक महिला के साथ फ्लर्ट किया है।

KBC का मजेदार BTS वीडियो वायरल

अब उन्होंने जो कहा फैंस तो इस पर बेहद खुश हुए, लेकिन बिग बी की बीवी यानी जया बच्चन जरूर उनसे नाराज हो सकती हैं। दरअसल, हाल ही में सेट पर एक बेहद फनी मोमेंट हुआ है। अमिताभ बच्चन ने मेकअप आर्टिस्ट और ऑडियंस के साथ एक मजेदार बातचीत की। अब उसका एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें, सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से KBC 16 का एक BTS वीडियो शेयर किया गया है। इसे देखकर फैंस भी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं।

अमिताभ के साथ हुआ दिलचस्प किस्सा

वीडियो में देखा जा रहा है अमिताभ सीट पर बैठे हैं और उनके मेकअप आर्टिस्ट उनकी नाक पर मेकअप कर रहे हैं। तभी बिग बी कहते हैं, ‘क्या हो गया है? आप लोग हमारे नाक के पीछे लग गए हैं।’ इसके बाद भी मेकअप आर्टिस्ट नहीं रुकते तो एक्टर फिर कहते हैं, ‘ लोग इनका खेला देखेंगे या हमारी नाक देखेंगे?’ ये सुनते ही वहां हंसी के ठहाके लगने लगते हैं और तभी ऑडियंस में बैठी एक महिला कुछ ऐसा कह देती है जिसके बाद अमिताभ बच्चन भी खुद को जवाब देने से रोक नहीं पाते।

यह भी पढ़ें: मां बनते ही शुरू हुआ Richa Chadha का स्ट्रगल, किस चीज से तंग आईं एक्ट्रेस?

एक्टर ने इस उम्र में किया महिला के साथ फ्लर्ट

महिला कहती है, ‘हम तो आप ही को देखने आए हैं।’ इसके बाद एक्टर ने जो कहा वो सुनकर सभी सन्न रह गए। अमिताभ बच्चन ने इस महिला को रिप्लाई देते हुए कहा, ‘ऐसा है आज आप हमारे सामने बैठी हैं इसलिए बोल रही हैं। सब लोग तो आपको देखने आए हैं, हम तो आपको देखने आए हैं।’ अब अमिताभ बच्चन को इस तरह खुलेआम महिला के साथ फ्लर्ट करता देख फैंस भी चौंक गए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें