Amitabh Bachchan Khakee Film Sequel: बॉलीवुड गलियारों से एक सुपरहिट फिल्म के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अब जल्द ही ससुर और बहू की सुपरहिट फिल्म का सीक्वल आने वाला है। दरअसल, अब फिल्म ‘खाकी’ (Khakee) के सीक्वल की बातें चल रही हैं। इस फिल्म में अमिताभ (Amitabh Bachchan) और ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) के अलावा कई मशहूर सितारे मौजूद थे। इस लिस्ट में अजय देवगन (Ajay Devgn) से लेकर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) तक के नाम शामिल हैं। हालांकि, अब फिल्म से ऐश्वर्या राय का पत्ता कट चुका है। लेकिन जानते हैं कि क्या अजय और अक्षय इस फिल्म का हिस्सा होंगे या नहीं।
यह भी पढ़ें: एक फ्रेम में दिखे Madhuri Dixit के 2 ‘साजन’, एक्ट्रेस की पोस्ट ने बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कनें
बता दें, ‘खाकी’ को रिलीज़ हुए 19 साल हो चुके हैं। लेकिन अब कहा जा रहा है कि इस सुपरहिट फिल्म का सीक्वल आने वाला है। 20 साल पूरे होने पर लगता है मेकर्स फैंस को सप्राइज देना चाहते हैं। अब ये खबर कंफर्म हो चुकी है। खुद मशहूर प्रोड्यूसर केशु रामसे (Keshu Ramsay) से बेटे आर्यमन रामसे ने इस खबर को कंफर्म किया है। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘हां, हम खाकी का सीक्वल बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। स्क्रिप्टिंग जारी है और हमारे दिमाग में एक बेसिक प्लॉट है।’
Image Credit: Google
कब शुरू होगी शूटिंग?
आगे और अपडेट देते हुए उन्होंने कहा, ‘हम अगले साल तक फिल्म की शूटिंग शुरू करने का प्लान कर रहे हैं क्योंकि ये फिल्म 20 साल पूरे करेगी जिसे फैंस और ऑडियंस आज भी याद करते हैं और देखते हैं। ये एक फ्रेश स्क्रिप्ट है जो करंट टाइम पर सेट की गई है और इसे ओरिजिनल फिल्म से कॉन्टीनुअशन में बनाया जाएगा।’ इसके अलावा फिल्म में अक्षय कुमार, अजय देवगन और ऐश्वर्या राय की कास्टिंग को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
क्या फिल्म में होंगे अजय और अक्षय?
उन्होंने इस पर बात करते हुए साफ किया, ‘अक्षय कुमार का किरदार दुर्भाग्य से पहले पार्ट में ही मर जाता है इसलिए हम उन्हें नहीं ला सकते। फिल्म में अजय देवगन और ऐश्वर्या का किरदार भी मर गया था। तो वो भी फिल्म में कास्ट नहीं हो सकते। जैसे ही मेरे पास सही स्क्रिप्ट होगी मैं अमिताभ बच्चन के साथ बातचीत शुरू करूंगा। मैं ये भी चाहूंगा कि तुषार कपूर फिल्म में अपना किरदार जारी रखें। उनके साथ, हमारे पास एक नई कास्टिंग होगी। मेरी राजकुमार संतोष जी से बात हुई है और मैं सिर्फ यही चाहूंगा कि वो सीक्वल को डायरेक्ट करें।’
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
17 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
17 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
19 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
20 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
22 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
23 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
1 day ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines