हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

आपके मोबाइल में मौजूद इस 'ऐप' में अब लगा बच्चन फैमिली का पैसा

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने अब Swiggy से हाथ मिला लिया है और अब उनका इस ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप से खास रिश्ता जुड़ गया है। अब Swiggy में बिग बी का भी एक छोटा हिस्सा होगा।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अब बिग बी ने एक्टिंग के बाद किसी और चीज में भी अपना हाथ आजमाने का सोच लिया है। एक्टर ने अब एक बड़ा इंवेस्टमेंट किया है। अब एक पॉपुलर ऐप में उन्होंने पैसे लगा दिए हैं। बिग बी ने एक जानी-मानी इंस्टेंट ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप में कुछ शेयर खरीदे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के फैमिली ऑफिस ने हाल ही में Swiggy में इन्वेस्ट किया है।

स्विगी से जुड़ा अमिताभ बच्चन का कनेक्शन

कहा जा रहा है कि अमिताभ बच्चन की कंपनी ने Swiggy का एक छोटा हिस्सा खरीदा है। आज कल इसमें कई बड़ी हस्तियां और बड़े-बड़े इन्वेस्टर्स इंटरेस्ट दिखा रहे हैं। जल्दी डिलीवरी की सुविधा देने के कारण ‘स्विगी’ काफी पॉपुलर हो रहा है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसकी रफ्तार देखकर इन्वेस्टर्स भी खुद चलकर सामने से आ रहे हैं। ऐसे में अमिताभ बच्चन के फैमिली ऑफिस ने भी ‘स्विगी’ के कुछ शेयर खरीदकर फायदे का सौदा कर लिया है। अब बिग बी के इस कदम से साफ समझ आ रहा है कि भविष्य में इस ऐप की ग्रोथ की क्या संभावनाएं हैं।

स्विगी में इन्वेस्ट कर एक्टर ने लिया स्मार्ट मूव

अब एक्टर की तरफ से इस स्टार्टअप में इन्वेस्टमेंट काफी कुछ दर्शाता है। शहरी बाजारों में ‘स्विगी’ जैसी क्विक-कॉमर्स कंपनियां काफी ट्रेंड कर रही हैं और अच्छी ग्रोथ कर रही हैं। ये मार्किट पूरी तरह से एक्सपैंड होता नजर आ रहा है। बता दें, ‘स्विगी’ किराने के सामान के साथ-साथ खाना और जरूरत की बाकी चीजें भी तेजी से डिलीवर करता है।

यह भी पढ़ें: Naga Chaitanya ने चोरी छिपे कर ली Sobhita Dhulipala से शादी? एक्टर के वीडियो से उठे सवाल

KBC से बटोर रहे चर्चाएं

हालांकि, अमिताभ बच्चन या फिर उनके परिवार की तरफ से अभी तक इस खबर को कंफर्म नहीं किया गया है। बता दें, एक्टर इन दिनों अपने शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वो फिलहाल इस शो का 16वां सीजन होस्ट करते नजर आ रहे हैं। इस उम्र में भी इतनी ईमानदारी से और लगातार काम कर वो बाकि एक्टर्स के लिए भी एक मिसाल बन चुके हैं। वहीं, अब उन्होंने एक मुनाफे का सौदा कर लिया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें